Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
अभी भी बाकी है 2000 के नोटों को बदलने का मौका, RBI ने बताया समाधान, जानें
RBI : नई दिल्ली। अगर आपके पास अब भी 2000 के नोट रखे हुए हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि 2000 के नोट पूरी तरह वैध मुद्रा हैं और इन्हें जमा या बदलने की सुविधा अभी भी उपलब्ध है। हालांकि, बैंकिंग सिस्टम से इन नोटों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हुए दो साल से अधिक का समय बीत चुका है, इसके बावजूद बड़ी संख्या में नोट अब भी सिस्टम में वापस नहीं आए हैं।
RBI के अनुसार, 19 मई 2023 को 2000 के नोटों को चलन से धीरे-धीरे बाहर करने की घोषणा की गई थी। इसके बाद से अब तक लगभग 98.37 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं, लेकिन करीब छह हजार करोड़ रुपये मूल्य के नोट अभी भी जनता के पास मौजूद हैं। रिजर्व बैंक ने साफ किया है कि भले ही इन नोटों की छपाई वर्षों पहले बंद कर दी गई हो, लेकिन ये अभी भी लीगल टेंडर हैं और इनका मूल्य पूरी तरह सुरक्षित है।
RBI : रिजर्व बैंक ने बताया कि 2000 के नोटों को जमा या बदलने की सुविधा उसकी 19 शाखाओं में जारी है। इनमें उत्तर प्रदेश के लखनऊ और कानपुर सहित अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, पटना, नई दिल्ली और चेन्नई जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। पहले यह सुविधा सभी बैंक शाखाओं में 7 अक्टूबर 2023 तक दी गई थी, लेकिन अब यह केवल RBI कार्यालयों तक सीमित कर दी गई है।
RBI अधिकारियों के मुताबिक, कई बैंक और व्यापारी अब रोजमर्रा के लेन-देन में 2000 के नोट स्वीकार नहीं कर रहे हैं, जिससे लोगों को असुविधा हो सकती है। ऐसे में जिनके पास ये नोट शेष हैं, वे सीधे RBI की शाखाओं में जाकर इन्हें जमा कर सकते हैं या अपने खाते में क्रेडिट करा सकते हैं। इसके लिए पहचान पत्र, विशेष रूप से आधार कार्ड की प्रति और बैंक विवरण साथ लाना जरूरी होगा।
RBI : रिजर्व बैंक ने यह भी स्पष्ट किया कि 2000 के नोटों को वापस लेने का फैसला “क्लीन नोट पॉलिसी” के तहत किया गया है, ताकि कम प्रचलन वाली बड़ी राशि की मुद्रा को सिस्टम से हटाया जा सके। वर्ष 2018-19 के बाद इन नोटों की छपाई बंद कर दी गई थी, क्योंकि इनका उपयोग आम लेन-देन में सीमित रह गया था। RBI ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रम में न रहें और समय रहते अपने पास मौजूद 2000 के नोटों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा कर दें।
Related Posts
More News:
- 1. ICC ने चुनी T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम ऑफ द टूर्नामेंट, भारत के चार खिलाड़ी शामिल, पाक बल्लेबाज को भी मिली जगह
- 2. CG News: स्पीकर डॉ. रमन सिंह ऑपरेशन के बाद लौटे, एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
- 3. Share Market: पश्चिम एशिया तनाव का असर के चलते शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट
- 4. Raipur City News : दो विदेशी युवतियां गिरफ्तार, देह व्यापार से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

