Top
Begin typing your search above and press enter to search.

आपसी विवाद के चलते पिता ने बेटे को चाकू से गोदा, मौत

गंभीर रूप से घायल आकाश को परिजनों ने 112 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया,

आपसी विवाद के चलते पिता ने बेटे को चाकू से गोदा, मौत
X
गौरेला: गौरेला थाना क्षेत्र के गोरखपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने गुस्से में आकर अपने ही बेटे की चाकू से हत्या कर दी। घटना रविवार रात की है जब राजेन्द्र साठे नामक व्यक्ति शराब पीकर घर आया और अपनी पत्नी से विवाद और मारपीट करने लगा।

घटना का विवरण
जब 28 साल का आकाश साठे, जो राजेन्द्र का बेटा है, वहां पहुंचा और अपने पिता को ऐसा करने से रोका, तो गुस्से में आकर राजेन्द्र ने चाकू से आकाश के गले और सीने पर कई बार वार किए। गंभीर रूप से घायल आकाश को परिजनों ने 112 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान आकाश ने दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्यवाही
गौरेला पुलिस ने नए बीएनएस कानून के तहत मामले में अपराध कायम कर लिया है और आगे की तफ्तीश के लिए बिलासपुर से एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को घटनास्थल पर बुलाया है। आरोपी पिता राजेन्द्र साठे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ प्रारंभ कर दी है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire