Top
Begin typing your search above and press enter to search.

रायपुर-बिलासपुर से गुजरने वाली 8 ट्रेन रद्द, असुविधा से बचने के लिए यहां देखें शेड्यूल

8 ट्रेन रद्द

रायपुर-बिलासपुर से गुजरने वाली 8 ट्रेन रद्द, असुविधा से बचने के लिए यहां देखें शेड्यूल
X

रायपुर। दपूमरे ने रायपुर-बिलासपुर से गुजरने वाली 8 ट्रेनें अगले 4 दिन के लिए रद्द की दी हैं। रेलवे ने बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते 2 से 5 फरवरी तक बिलासपुर-रायपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों को अलग-अलग तारीख में रद्द कर दिया गया है। रेलवे की ओर बताया गया है कि 2 जनवरी को डाउन लाइन में 3:30 घंटे और 3 और 4 जनवरी को अप एंड मिडिल लाइन में चार-चार घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 2 से 5 फरवरी तक अलग-अलग तारीख को 8 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा एक ट्रेन का परिचालन बिलासपुर तक ही किया जाएगा।

जानिए कौन सी ट्रेन कब-कब रहेगी रद्द

-2 फरवरी को 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर।

-2 फरवरी को 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।

-2 फरवरी को 68734 बिलासपुर-गेवरारोड़ मेमू पैसेंजर।

-2 फरवरी को 68733 गेवरारोड बिलासपुर मेमू पैसेंजर।

-4 फरवरी को 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजररा

-4 फरवरी को 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर।

-5 फरवरी को 58208 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर।

-5 फरवरी को 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर।

बिलासपुर तक चलेगी जेडी

इस ब्लॉक के चलते जेडी लोकल का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे के अनुसार 2 फरवरी को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 इझारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में ही समाप्त होगी। यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा बिलासपुर से गोंदिया के बीच नहीं मिलेगी। इसी तरह 2 फरवरी को ही 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान पर बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगी। यह गोंदिया और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire