Create your Account
NIA raids in Kanker: एनआईए का कांकेर के 5 गांवों में धावा, नक्सलियों के 2 मददगार गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 29 Jun, 2024
कांकेर। NIA raids in Kanker: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देर रात कांकेर जिले में नक्सल गतिविधियों को लेकर छापेमारी करते हुए आधा दर्जन स्थानों पर दबिश दी।
कांकेर। NIA raids in Kanker: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देर रात कांकेर जिले में नक्सल गतिविधियों को लेकर छापेमारी करते हुए आधा दर्जन स्थानों पर दबिश दी। कांकेर जिले के सुदूरवर्ती गांव मुजालगोंडी, कलमुच्चे, आमाबेड़ा और जिवालमारी गांव में तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, एक प्रिंटर और 39,100 रुपए सहित नक्सल गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए। पुलिस इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
NIA raids in Kanker: बता दें कि बस्तर क्षेत्र के भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एनआईए ने तीन दिन पहले पूर्वी बस्तर संभाग में एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी की थी। यहां छापेमारी के दौरान 9 लाख नकद व हथियार मिले थे।
चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी भाजपा नेता की हत्या
NIA raids in Kanker: बता दें कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के भाजपा नेता रतन दुबे की चार दिसंबर 2023 को साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने रतन दुबे की हत्या की उस समय की थी जब वो विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के लिए ग्राम कौशलनार के साप्ताहिक बाजार में प्रचार कर रहे थे। हत्या के 3 दिन बाद नक्सलियों ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया था जब छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना था।
Related Posts
More News:
- 1. SRH vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, ऋषभ पंत की नाबाद 68 रनों की कप्तानी पारी ने दिलाई जीत
- 2. KKR vs SRH IPL 2026: ईडन गार्डन्स में कोलकाता ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी हैदराबाद, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 3. Iran Hit Down US F 35: ईरान ने मार गिराया अमेरिका का F 35 विमान, देसी एयर-डिफेंस सिस्टम से उड़ाए परखच्चे, देखें VIDEO
- 4. NCERT को मिला “डीम्ड यूनिवर्सिटी” का दर्जा, केंद्र का बड़ा फैसला, जानें शिक्षा और रिसर्च में क्या होगा बदलाव !
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

