Create your Account
Naxalite Surrender : सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, AK-47 के साथ दो इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
Naxalite Surrender : कांकेर। कांकेर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां लंबे समय से सक्रिय दो इनामी नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। हिड़मे और शंकर नाम के इन नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
बताया जा रहा है कि दोनों नक्सली एके-47 जैसे खतरनाक हथियार के साथ खुद पुलिस के पास पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया। इस दौरान उन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन जीने की इच्छा जताई। एसपी निखिल राखेचा ने इस सरेंडर की पुष्टि करते हुए बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत दोनों को आवश्यक सहायता दी जाएगी, ताकि वे समाज में दोबारा सम्मान के साथ जीवन जी सकें।
खास बात यह है कि यह आत्मसमर्पण उसी दिन हुआ, जब सरकार ने नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन तय की थी। ऐसे में इसे सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी रणनीतिक सफलता माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, अब भी कांकेर के घने जंगलों में करीब 15 नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका है। सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और नक्सलियों से हथियार छोड़कर सरेंडर करने की अपील कर रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Bengal Elections: मालदा कांड का मास्टरमाइंड बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, बंग्लादेश भागने से पहले CID दबोचा लिया, आज पहुंचेगी एनआईए
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में मध्यप्रदेश टूरिज्म़ इनफ्लुएंसर मीट का किया शुभारंभ, कहा- सोशल मीडिया बनी है युवाओं की सबसे बड़ी ताकत
- 3. MP News : नींद का झोंका बना मौत का कारण, खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 2 युवकों की मौत
- 4. MP पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 64 इंस्पेक्टर्स को दूसरे जिलों में किया गया शिफ्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

