Create your Account
MP Crime : ब्यूटी पार्लर संचालिका ने पति से कराया दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
MP Crime : गुना। मध्य प्रदेश के गुना से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भरोसे का रिश्ता ही अपराध में बदल गया। ब्यूटी पार्लर सिखाने के बहाने एक महिला ने 22 वर्षीय युवती को अपने जाल में फंसाया और अपने ही पति से उसके साथ दुष्कर्म कराया।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी यास्मीन खान उसे पार्लर सिखाने के नाम पर अपने घर बुलाती थी और जबरन अपने पति शरीफ खान के साथ कमरे में भेज देती थी। आरोप है कि यह सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा और आरोपी उसे धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर करते रहे। पीड़िता ने बताया कि हाल ही में फिर से उसे बुलाया गया, जहां गलत हरकत की कोशिश की गई।
विरोध करने पर हाथापाई भी हुई, जिसके बाद मामला खुलकर सामने आया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यास्मीन खान, उसके पति और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : नकली सोने का सिक्का दिखाकर साढ़े 5 लाख की ठगी, MP-UP से चार गिरफ्तार
- 2. Digital Arrest: सीबीआई अफसर बनकर 23 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
- 3. Rassie van der Dussen: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, टीम, बोर्ड और साथियों का जताया आभार
- 4. CG News : CGMC की अव्यवस्था पर भड़के JDA अध्यक्ष, डॉक्टरों के सम्मान से हो रहा खिलवाड़, अब बर्दाश्त नहीं
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

