Create your Account
Health Tips : दिमाग में ब्लड सप्लाई कम होने के संकेत: इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें, तुरंत लें डॉक्टर की सलाह
- Rohit banchhor
- 10 Aug, 2024
Health Tips : डेस्क न्यूज। शरीर के सभी अंगों के सुचारू रूप से काम करने के लिए बेहतर ब्लड सर्कुलेशन जरूरी होता है।
Health Tips : डेस्क न्यूज। शरीर के सभी अंगों के सुचारू रूप से काम करने के लिए बेहतर ब्लड सर्कुलेशन जरूरी होता है। खासतौर पर दिमाग को पर्याप्त ब्लड सप्लाई मिलना बहुत महत्वपूर्ण है। अगर किसी कारण से दिमाग में ब्लड का प्रवाह धीमा हो जाए या बंद हो जाए, तो यह स्थिति जानलेवा हो सकती है।
Health Tips : स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है, और समय पर इलाज न मिलने पर यह स्थिति मौत का कारण भी बन सकती है। इसलिए दिमाग में ब्लड सप्लाई कम होने के शुरुआती संकेतों को समझना और तत्काल चिकित्सा सहायता लेना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं, ऐसे कौन से लक्षण हैं, जो इस स्थिति की ओर इशारा करते हैं:
Health Tips : याददाश्त में कमी- अगर दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है, तो याददाश्त पर इसका असर पड़ सकता है। व्यक्ति छोटी-छोटी चीजें भूलने लगता है। यह संकेत हो सकता है कि ब्रेन को पर्याप्त मात्रा में ब्लड नहीं मिल रहा है।
Health Tips : बार-बार चक्कर आना- मस्तिष्क में ब्लड की कमी के कारण बार-बार चक्कर आने की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही शरीर का संतुलन भी बिगड़ सकता है। यह लक्षण ब्लड सर्कुलेशन में गड़बड़ी की ओर इशारा करते हैं।
Health Tips : अत्यधिक थकान- अगर बिना किसी स्पष्ट कारण के थकान महसूस हो रही है, तो यह भी ब्रेन में ब्लड की कमी का संकेत हो सकता है। यह शरीर की सामान्य कार्यप्रणाली को भी प्रभावित कर सकता है।
Health Tips : भूख की कमी- मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन कम होने पर भूख में कमी आ सकती है। यह स्थिति शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करती है, जिससे पाचन तंत्र भी खराब हो सकता है।
Health Tips : तीव्र सिरदर्द- दिमाग में पोषक तत्वों की कमी और ब्लड सर्कुलेशन में गड़बड़ी के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। अगर यह सिरदर्द बार-बार हो रहा है, तो यह ब्लड सर्कुलेशन में समस्या का संकेत हो सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime : सरकारी स्कूल में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, सिर कुचलकर हत्या
- 2. LSG vs DC IPL 2026: इकाना स्टेडियम में पटेल और पंत की टक्कर, दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 3. CG Crime : डबल मर्डर से क्षेत्र में फैली सनसनी, बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या, घटनास्थल से मुखौदा बरामद
- 4. CG News : JEE Mains की परीक्षा में पकड़ाया मुन्नाभाई, चप्पल में छिपाकर मोबाइल ले गया छात्र, गार्ड की सतर्कता से पकड़ा गया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

