Create your Account
CG Weather News : बस्तर और बिलासपुर में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, गर्मी से मिली बड़ी राहत
- Rohit banchhor
- 30 Mar, 2026
तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश ने दस्तक दी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
CG Weather News : बस्तर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ली है। दिनभर की तेज धूप के बाद शाम होते-होते बस्तर और बिलासपुर में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश ने दस्तक दी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
बस्तर जिले में तेज हवाओं के साथ जगदलपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। वहीं बिलासपुर में भी तेज तूफान के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
मौसम विभाग ने पहले ही बस्तर संभाग के कई जिलों बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई थी, जो अब सच साबित होती दिख रही है। तेज आंधी का असर सड़कों पर भी देखने को मिला।
जगदलपुर-चित्रकोट मार्ग पर कई जगह पेड़ गिर गए, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राजधानी रायपुर में भी बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime : सरकारी स्कूल में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, सिर कुचलकर हत्या
- 2. MP High Court का बड़ा फैसला : दूसरे राज्य के OBC प्रमाण-पत्र पर मध्य प्रदेश में नहीं मिलेगा आरक्षण
- 3. Asansol Temple Vandalism: बंगाल चुनाव से पहले आसनसोल में दंगे कराने की साजिश, दिनदहाड़े तोड़े गए 200 साल पुराने मंदिर, शहर छावनी में तब्दील
- 4. MP News : मध्य प्रदेश विधानसभा 2026-27 सत्र के लिए विधानसभा सदन समितियों का गठन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत इनके नाम शामिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

