Create your Account
Bihar News : नहर में डूबकर तीन मासूम स्कूली बच्चों की मौत, शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
- Rohit banchhor
- 14 Sep, 2025
घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया।
Bihar News : मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी जिले के आदापुर थाना क्षेत्र से शनिवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को शोक की लहर में डुबो दिया। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बलिरामा गांव के तीन कक्षा 8 के छात्र नहर में स्नान करने के दौरान डूब गए। इस हादसे ने न केवल परिवारों को तोड़ दिया, बल्कि सरकारी स्कूलों में निगरानी की कमी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया।
घटना शनिवार दोपहर की है। कक्षा 8 के तीन मासूम छात्र अर्जुन कुमार उर्फ गोलू 13 वर्ष, लक्ष्मण कुमार उर्फ छोटू 14 वर्ष और तीसरा छात्र 13 वर्ष पढ़ाई के दौरान स्कूल से बिना किसी रोक-टोक के निकल गए। वे छौड़ादानो-आदापुर नहर मार्ग स्थित 72 आरडी पुल के पास त्रिवेणी कैनाल में स्नान करने पहुंचे। स्नान के दौरान अचानक एक बच्चा गहरे पानी में डूबने लगा। साथी उसे बचाने के प्रयास में खुद बहाव में फंस गए और देखते ही देखते तीनों की जान चली गई।
नहर किनारे से गुजर रहे राहगीरों ने बच्चों को छटपटाते देख शोर मचाया। ग्रामीण दौड़ पड़े और काफी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाले। दो बच्चों को छौड़ादानो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीसरे को मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां भी उसे बचाया नहीं जा सका। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
Related Posts
More News:
- 1. LSG vs SRH IPL 2026: हैदराबाद में SRH और LSG की टक्कर, बारिश डाल सकती है खलल, जानिए पिच और मौसम के मिजाज सहित मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स
- 2. DC vs MI IPL 2026: डबल हेडर मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मुंबई के लिए पांड्या की जगह सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
- 3. CG News : IPL सट्टेबाजी में करोड़ों का ट्रांजैक्शन, बलौदा बाजार पुलिस ने 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार
- 4. UP Crime : कलयुगी बेटे ने उठाया का खौफनाक कदम, डांट से नाराज होकर पिता को सुलाई मौत की नींद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

