Breaking News
Create your Account
CG News : मवेशी तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 15 भैंसों के साथ 5 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 03 May, 2026
आरोपियों के कब्जे से 15 भैंस और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 3 पिकअप वाहन जब्त किए गए हैं।
CG News : जांजगीर-चांपा। जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शिवरीनारायण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 भैंस और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 3 पिकअप वाहन जब्त किए गए हैं।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी इन मवेशियों को ओडिशा के बूचड़खानों तक पहुंचाने की फिराक में थे। सभी गिरफ्तार आरोपी ओडिशा के बरगढ़ जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। जब्त किए गए 15 भैंसों की कीमत करीब 2.25 लाख रुपये आंकी गई है, वहीं तस्करी में उपयोग किए गए तीनों पिकअप वाहनों की कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने मुकेश ऐडजा, राजेश मांझी, निरंजन कोलारी, रूपेश कुमार और प्रकाश राणा को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिवहन अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Barrier-Free Toll Plaza : टोल प्लाजा पर अब नहीं रुकेंगी गाड़ियां! देश में पहली बार यहाँ शुरू हुआ बैरियर-लेस फ्री फ्लो टोल सिस्टम
- 2. CG News : खारुन नदी में डूबने से युवक की मौत, एसडीआरएफ ने घंटो मशक्कत के बाद निकाला शव
- 3. LPG Gas Scam : LPG गैस घोटाले का बड़ा खुलासा, 1.5 करोड़ की 90 टन गैस गायब, प्लांट मैनेजर गिरफ्तार
- 4. KKR vs SRH IPL 2026: हैदराबाद ने जीता टॉस, कोलकाता की पहले गेंदबाजी, मनीष पांडे को मौका, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और अन्य अपडेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

