Create your Account
बिग ब्रेकिंग: Iran War Live: ईरान के नए सुप्रीम लीडर अराफी की भी मौत, तेहरान ने ड्रोन से अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया
- Pradeep Sharma
- 02 Mar, 2026
Iran War Live: तेहरान/तेलअवीव। अमेरिका और इजराइल के साथ ईरान के खिलाफ जंग शुरू किए जाने के बाद से मध्य पूर्व क्षेत्र में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई है। इस बीच अमेरिका के पूर्व एनएसए
Iran War Live: तेहरान/तेलअवीव। अमेरिका और इजराइल के साथ ईरान के खिलाफ जंग शुरू किए जाने के बाद से मध्य पूर्व क्षेत्र में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई है। इस बीच अमेरिका के पूर्व एनएसए का दावा है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर अली रेजा अराफी की भी मौत हो चुकी है। हालांकि तेहरान ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
Iran War Live: बता दें कि, इससे पहले राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कल बताया था कि अमेरिकी और इजराइली हमलों में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद एक नई परिषद ने अपना काम शुरू कर दिया है। पेजेशकियान परिषद के 3 अधिकारियों में से एक हैं। इसमें न्यायपालिका के प्रमुख गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेही और अयातुल्ला अली रजा अराफी भी शामिल थे।
Iran War Live: कल दुबई और आज निशाने पर
कुवैत ईरान ने रविवार दुबई पर कई हमले किए थे और आज उसकी ओर से कुवैत पर निशाना साधा जा रहा है। आज कुवैत में पहले F-15 फाइटर जेट को मार गिराया गया फिर वहां स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाए जाने की खबर है। समाचार एजेंसी के हवाले से बताया गया है कि कुवैत स्थित अमेरिकी दूतावास में धुआं निकलता दिख रहा है।
Iran War Live: बहरीन में भी रेड अलर्ट, बंद किया गया ब्रिज
बहरीन के गृह मंत्रालय का कहना है कि उसने एयर रेड अलर्ट एक्टिवेट कर दिए हैं और लोगों से सबसे पास की सबसे सुरक्षित जगह पर जाने को कहा है। उसने कहा कि मनामा को पास के शहरों से जोड़ने वाला शेख खलीफा बिन सलमान ब्रिज बंद कर दिया गया है और लोगों से जरूरत पड़ने पर ही मेन सड़कों का इस्तेमाल करने को कहा गया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : JEE Mains की परीक्षा में पकड़ाया मुन्नाभाई, चप्पल में छिपाकर मोबाइल ले गया छात्र, गार्ड की सतर्कता से पकड़ा गया
- 2. MP News : भोपाल के आसपास घूमना हुआ महंगा, NHAI ने बढ़ाए मंथली पास के दाम, जानें आपके जेब में कितना पड़ेगा असर
- 3. MP News : गांजा तस्करी मामले में टीआई लाइन अटैच, 1.70 लाख लेकर छोड़ दिए आरोपी
- 4. CG News : डुबान क्षेत्र के लिए जीवनदायिनी पहल, धमतरी में शुरू हुई “वॉटर एंबुलेंस सेवा, अब मिनटों में मिलेगा इलाज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

