Create your Account
MP Crime : MP में एटीएस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग सहित युवक हिरासत में,सिमी और आईएसआईएस कनेक्शन की आशंका
- Rohit banchhor
- 04 Jul, 2024
MP Crime : भोपाल। मध्य प्रदेश के खंडवा में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड एटीएस ने छापा मारकर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
MP Crime : भोपाल। मध्य प्रदेश के खंडवा में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड एटीएस ने छापा मारकर दो लोगों को हिरासत में लिया है।यह कार्रवाई खंडवा के गुलमोहर कालोनी और सलूजा कालोनी क्षेत्र में की गई है। बताया जा रहा है कि दो युवकों में से एक नाबालिग है। एटीएस ने यह कार्रवाई गुरुवार सुबह की है। कार्रवाई के चलते क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल एटीएस द्वारा किस मामले में इन्हें पकड़ा है, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि इसके तार कोलकाता के आतंकी मामले से जुड़े हो सकते हैं।
MP Crime : खंडवा के पंधाना रोड स्थित सलूजा कालोनी और गुलमोहर कालोनी से एटीएस की टीम फैजान और एक नाबालिग को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। लगभग एक साल पहले एटीएस ने इस सिलसिले में शहर के खानशाहवली क्षेत्र से रकीब नामक युवक को पकड़ा था। रकीब पर सिमी और आईएसआईएस से संबद्ध आरोप है। बताया जा रहा है कि टीम को ऐसा इनपुट मिला है कि फैजान, रकीब के संपर्क में था। नाबालिग को इसलिए पकड़ा गया, क्योंकि वह फैजान के संपर्क में है। फैजान और नाबालिग दोनों मैकेनिक का काम करते हैं।फैजान के बारे में बताया जा रहा है कि वह सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद से संबंधित वीडियो अपलोड करता है।
Related Posts
More News:
- 1. Horoscope: हनुमान जन्मोत्सव के दिन इन राशियों पर होगी संकट मोचन की कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 2. Mumbai New Cricket Stadium : मुंबई में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एक लाख फैंस देख सकेंगे मैच
- 3. CG Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने ही जेठ के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, तीन गिरफ्तार
- 4. CG News : JEE Mains की परीक्षा में पकड़ाया मुन्नाभाई, चप्पल में छिपाकर मोबाइल ले गया छात्र, गार्ड की सतर्कता से पकड़ा गया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

