Create your Account
Asia Cup Men Hockey: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, चीन को 4-3 से धूल चटाई, कप्तान हरमनप्रीत के पेनल्टी स्ट्रोक ने दिलाई जीत
Asia Cup Men Hockey: राजगीर (बिहार)। भारत ने शुक्रवार को एशियाई कप हॉकी टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। भारतीय हॉकी टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के तीन गोल के बदौलत पूल ए के मैच में चीन को 4-3 से हराया। भारत के लिए हरमनप्रीत के अलावा जुगराज सिंह ने भी गोल किए। डु शिहाओ (12'), चेन बेनहाई (35') और गाओ जीशेंग (42') ने चीन के लिए गोल किए।
पहले क्वार्टर के बाद 0-1 से पिछड़ने के बाद भारत ने दो मिनट में दो गोल दागकर हाफ टाइम तक 2-1 की बढ़त बना ली। हरमनप्रीत ने 20वें, 33वें और 47वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए, जबकि जुगराज सिंह ने 18वें मिनट में गोल दागा।
चीन के लिये डु शिन्हाओ (12वां), चेन बेन्हाइ (35वां) और गाओ जीशेंग (42वां) ने गोल किये । पहले क्वार्टर में एक गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर में दो मिनट में दो गोल करके हाफटाइम तक 2-1 की बढ़त बना ली।
दूसरे हाफ के तीसरे ही मिनट में कप्तान हरमनप्रीत ने दूसरा गोल किया। चीन ने दो मिनट बाद ही जवाबी हमले में गोल दागा। आखिरी क्वार्टर में दोनों टीमें बराबरी पर थी लेकिन, हरमनप्रीत ने 47वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर तब्दील करके भारत को जीत दिलाई। एशिया कप पुरुष हॉकी के बारहवें संस्करण में आठ शीर्ष एशियाई देश भारत, जापान, चीन, कजाकिस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे की टीमें हिस्सा ले रहे हैं।
इस प्रतियोगिता में मेजबान भारत को पूल ए में जापान, चीन और कजाकिस्तान के साथ रखा गया है। भारत का पहला मुकाबला चीन से हुआ। उसके बाद 31 अगस्त को जापान से और 1 सितंबर को कजाकिस्तान के खिलाफ अपना अंतिम पूल मैच खेलेंगे। पूल ए में, भारत-चीन मैच के अलावा, जापान और कजाकिस्तान भी पहले दिन भिड़ेंगे। जबकि, पूल बी में मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे शामिल हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: बंद नहीं होंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल, लेकिन नए सत्र से देनी होगी फीस
- 2. KKR vs LSG IPL 2026: ईडन गार्डन्स में आज अजिंक्या के सामने होंगे ऋषभ, KKR को पहली जीत की तलाश तो LSG जीत का लय रखना चाहेगी बरकरार, जानिए पिच, हेड टू हेड और मौसम से जुड़ी सभी जरुरी डिटेल्स
- 3. Stock Market Today: ट्रंप की धमकी से शेयर बाजार Crash, सेंसेक्स खुलते ही 700 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम
- 4. Assam-Kerala-Puducherry Assembly Elections: असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, 4 मई को आएगा रिजल्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

