Create your Account
Ankita Bhandari murder case: अंकिता भंडारी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच, मुख्यमंत्री धामी ने की सिफारिश, अब केंद्र लेगी फैसला
Ankita Bhandari murder case: देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर लंबी राजनीतिक और सामाजिक खींचतान के बाद राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घोषणा की कि अंकिता के माता-पिता की मांग का सम्मान करते हुए इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की जा रही है। अब इस पर अंतिम निर्णय केंद्र सरकार द्वारा लिया जाएगा।
Ankita Bhandari murder case: सीएम धामी ने इस फैसले की जानकारी एक वीडियो संदेश के जरिए दी। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने बिना किसी भेदभाव और पूरी पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की। महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया, सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया गया और मजबूत पैरवी के चलते किसी भी आरोपी को जमानत नहीं मिली। ट्रायल पूरा होने के बाद अदालत ने तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, जो सरकार की निष्पक्ष कार्रवाई का प्रमाण है।
Ankita Bhandari murder case: मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर सामने आए ऑडियो और वीडियो क्लिप्स को लेकर अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं और उनकी जांच जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने राजनीतिक उद्देश्यों से भ्रम फैलाने की कोशिश की। ऐसे में सरकार का कर्तव्य है कि जनता की भावनाओं का सम्मान किया जाए। उन्होंने बताया कि अंकिता के माता-पिता से बातचीत के बाद सीबीआई जांच की सिफारिश का निर्णय लिया गया। सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि अंकिता को न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और देवभूमि उत्तराखंड में कानून का राज है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Ankita Bhandari murder case: यह था हत्याकांड का पूरा मामला
गौरतलब है कि यह मामला हाल ही में फिर सुर्खियों में तब आया, जब अभिनेत्री उर्मिला सनावर द्वारा जारी एक वीडियो और ऑडियो में कथित ‘VIP’ का जिक्र किया गया। इसके बाद कांग्रेस समेत कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने सीबीआई जांच की मांग तेज कर दी और 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का आह्वान भी किया गया।
Ankita Bhandari murder case: अंकिता भंडारी की हत्या 18 सितंबर 2022 को ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में हुई थी। उसका शव एक सप्ताह बाद चीला शक्ति नहर से बरामद हुआ था। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य सहित तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा मिल चुकी है, लेकिन घटना से जुड़ा कथित VIP अब भी रहस्य बना हुआ है, जिस कारण यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : JEE Mains की परीक्षा में पकड़ाया मुन्नाभाई, चप्पल में छिपाकर मोबाइल ले गया छात्र, गार्ड की सतर्कता से पकड़ा गया
- 2. CG News : कबाड़ लोड करते समय 11 केवी तार की चपेट में आए मजदूर, एक की मौत, दो गंभीर
- 3. LSG vs SRH IPL 2026: हैदराबाद में SRH और LSG की टक्कर, बारिश डाल सकती है खलल, जानिए पिच और मौसम के मिजाज सहित मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स
- 4. IPL 2026 : अभिषेक शर्मा पर BCCI ने लगाया जुर्माना, मैच फीस का 25% कटा और मिला डिमेरिट पॉइंट, जानें वजह
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

