Create your Account
Wimbledon: विंबलडन में पहली बार 'वीडियो रिव्यू सिस्टम' होगा लागू, डिसीजन को कई बार चैलेंज कर सकेंगे खिलाड़ी
Wimbledon: नई दिल्ली: दुनिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन में इस वर्ष एक बड़ा तकनीकी बदलाव देखने को मिलेगा। आयोजक संस्था ऑल इंग्लैंड क्लब ने घोषणा की है कि पहली बार टूर्नामेंट में वीडियो रिव्यू तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। यह सुविधा सेंटर कोर्ट और नंबर-1 कोर्ट सहित कुल छह प्रमुख कोर्ट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा नंबर-2, नंबर-3, कोर्ट 12 और कोर्ट 18 पर भी सिंगल्स मुकाबलों के दौरान खिलाड़ी इस तकनीक का उपयोग कर सकेंगे।
Wimbledon: इस नई व्यवस्था के तहत खिलाड़ी चेयर अंपायर के कुछ अहम फैसलों, जैसे डबल बाउंस या अन्य विवादित स्थितियों को चुनौती देने के लिए वीडियो रिव्यू ले सकेंगे। खास बात यह है कि रिव्यू लेने की संख्या पर कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है, जिससे खिलाड़ियों को अधिक पारदर्शिता और निष्पक्षता का लाभ मिलेगा।
Wimbledon: ग्रैंड स्लैम स्तर पर वीडियो रिव्यू तकनीक की शुरुआत यूएस ओपन 2023 में हुई थी और ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी इसका उपयोग किया जा चुका है। यह तकनीक इलेक्ट्रॉनिक लाइन कॉलिंग से अलग है, जो गेंद के अंदर या बाहर होने का निर्णय देती है। गौरतलब है कि इस साल का विंबलडन टूर्नामेंट 29 जून से शुरू होगा, जिसमें नई तकनीक के साथ खेल और अधिक आधुनिक और पारदर्शी बनने की उम्मीद है।
Related Posts
More News:
- 1. MS Dhoni Batting in the Nets: क्या पंजाब किंग्स के खिलाफ उतरेंगे महेंद्र सिंह धोनी! नेट्स में बैटिंग करते नजर आए
- 2. NASA's Artemis-2 Mission Launched: नासा का आर्टेमिस-2 मिशन लॉन्च, 54 साल बाद चांद के सफर पर रवाना 4 अंतरिक्ष यात्री, ये है मिशन का लक्ष्य
- 3. Earthquake in Bageshwar बागेश्वर में महसूस हुए भूकंप के झटके, घर से निकल कर भागे लोग, रिक्टर स्केल पर इतनी मापी गई तीव्रता
- 4. MP High Court का बड़ा फैसला : दूसरे राज्य के OBC प्रमाण-पत्र पर मध्य प्रदेश में नहीं मिलेगा आरक्षण
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

