Create your Account
Uttarakhand: उत्तराखंड रजत जयंती: पीएम मोदी ने दी 8260 करोड़ की सौगात, गढ़वाली में बोले- 'देवभूमि को आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे'
Uttarakhand: देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एफआरआई मैदान में आयोजित भव्य समारोह में शिरकत की। गढ़वाली बोली में संबोधन शुरू करते हुए पीएम ने कहा, "मैं आप सबको रजत जयंती की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। राज्य आंदोलन के बलिदानियों को श्रद्धांजलि, आंदोलनकारियों को वंदन।" उन्होंने बताया कि 25 साल पहले राज्य का बजट मात्र 4 हजार करोड़ था, जो आज 1 लाख करोड़ पहुंच गया है। पर्यटन, श्रद्धालु और युवा उद्यमिता में अभूतपूर्व प्रगति हुई है।
Uttarakhand: पीएम ने पूछा, "अगले 25 साल में उत्तराखंड को कहां देखना चाहते हैं?" जवाब दिया, "ठान लें तो उत्तराखंड विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनेगा। हर विधानसभा में छोटा पर्यटन केंद्र बने, जहां स्थानीय व्यंजन, मेले और उत्पाद मिलें। छुपी संभावनाओं को उजागर करें।"
#WATCH | देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/in3FAPbaup
Uttarakhand: प्रधानमंत्री ने 8260 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। प्रमुख उद्घाटन: अमृत योजना के तहत देहरादून जलापूर्ति, पिथौरागढ़ सबस्टेशन, सौर ऊर्जा संयंत्र, हल्द्वानी एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान। शिलान्यास: सौंग बांध पेयजल, जमरानी बांध, चंपावत महिला खेल महाविद्यालय, नैनीताल डेयरी संयंत्र। फसल बीमा से 28,000 किसानों को 62 करोड़ रुपये जारी। पीएम ने सांस्कृतिक प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। समारोह में हजारों लोग उपस्थित रहे। उत्तराखंड अब विकास की नई ऊंचाइयों को छूने को तैयार है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, ASI एहसान खान को रिश्वत लेते रंगे किया गिरफ्तार
- 2. LSG vs DC IPL 2026: लखनऊ 141 पर ऑलआउट, एनगिडी और नटराजन ने झटके 3-3 विकेट, दिल्ली के सामने 142 रनों का टारगेट
- 3. Saturday Horoscope: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें शनिवार का राशिफल
- 4. UP Crime : कलयुगी बेटे ने उठाया का खौफनाक कदम, डांट से नाराज होकर पिता को सुलाई मौत की नींद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

