Create your Account
Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में तेज बारिश की चेतावनी, कई जिलों के लिए येलो का अलर्ट जारी, 29 सड़कें बंद
Uttarakhand Rain Alert: देहरादून। उत्तराखंड मेंआज शुक्रवार को भी तेज बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
बारिश के कारण हुए भूस्खलन से प्रदेश की 29 सड़कें बंद हैं, जिनमें 24 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। पिथौरागढ़ में मुनस्यारी-मिलम बॉर्डर मार्ग मलबा आने से फिर बंद हो गया। इस मार्ग पर किलोमीटर 21.1 और 26.1 पर मलबा जमा है। जिले की आठ ग्रामीण सड़कें भी प्रभावित हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, बागेश्वर में एक, चमोली में छह, देहरादून में दो, रुद्रप्रयाग और टिहरी में दो-दो, जबकि उत्तरकाशी में सात सड़कें बंद हैं। मलबे के कारण स्थानीय लोग और यात्री परेशान हैं। प्रशासन सड़कों को खोलने में जुटा है।
Related Posts
More News:
- 1. LSG vs SRH IPL 2026: LSG के कप्तान पंत ने टॉस जीतकर पहले चुनी गेंदबाजी, हैदराबाद ने प्लेइंग XI में किए दो बदलाव, देखें
- 2. Russian Military Plane Crash: क्रीमिया में रूसी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 29 लोगों की मौत, चट्टान से टकराकर गिरा Antonov An 26
- 3. Digital Arrest: सीबीआई अफसर बनकर 23 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
- 4. CG Crime : पिकअप में छिपाकर ले जा रहे 2.14 करोड़ की अफीम पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

