Create your Account
UK: उत्तराखंड में राज्यपाल ने लोकभवन तो मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में किया ध्वजारोहण, गणतंत्र दिवस पर दिखा जोरदार उत्साह
UK: देहरादून। देशभर में 77वें गणतंत्र दिवस के साथ-साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक उत्सव भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास और लोकभवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए।
UK: सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराया तथा कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। इसके बाद 9:30 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। दोनों नेताओं ने प्रदेश और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
UK: राज्यपाल ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप, रक्षा उत्पादन, अंतरिक्ष और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां छू रहा है। भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। राज्यपाल ने उत्तराखंड द्वारा लागू समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की सराहना करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को समान अधिकार और सुरक्षा मिली है।
UK: मुख्यमंत्री धामी ने संविधान निर्माताओं और राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत और उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया है, जिससे प्रदेशवासियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
Related Posts
More News:
- 1. Char Dham Yatra 2026: इस दिन से शुरु होगी चार धाम यात्रा, जानिए कब खुलेंगे गंगोत्री से केदारनाथ तक के कपाट
- 2. Raipur City News: रायपुर के डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट की लिफ्ट में लगी आग, सिक्योरिटी गार्ड ने दिखाई सूझबूझ, मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद
- 3. Ambikapur-Kolkata Air Service: अंबिकापुर-कोलकाता हवाई सेवा आज से शुरू, हफ्ते में इन दो दिन संचालित होंगी फ्लाइट, यहां देखें शेड्यूल
- 4. Mahakaal Darshan: बाबा अवंतिका नाथ महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

