Create your Account
UK News: उत्तराखंड के 550 सरकारी स्कूलों को गोद लेंगे उद्योगपति, जल्द SOP बनाएगी सरकार
UK News: नैनीनातल: उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य के 550 सरकारी स्कूलों को उद्योगपतियों और प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा गोद लिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य स्कूलों में संसाधनों की कमी को दूर कर उनकी सूरत बदलना है। बुधवार को देहरादून के राजभवन में ‘भविष्य के लिए तैयार स्कूल’ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें उद्योगपतियों ने स्कूलों को गोद लेने की सहमति दी।
इस दौरान आईजीएल, ताज ग्रुप, रिलैक्सो फुटवियर और कन्विजीनियस जैसे औद्योगिक घरानों ने सरकार के साथ करार पर हस्ताक्षर किए। अब सरकार इन स्कूलों के संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करेगी। कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) फंड के जरिए स्कूलों में पुस्तकालय, मॉडल क्लासरूम, साइंस और कंप्यूटर लैब, नए फर्नीचर, शौचालय, खेल सामग्री और खेल मैदान जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि 294 उद्योगपतियों से बातचीत में 280 ने सहमति दी है। पुरातन छात्र भी अपने स्कूलों को गोद लेने के इच्छुक हैं।
Related Posts
More News:
- 1. KKR vs SRH IPL 2026: रहाणे के स्ट्राइक रेट पर उठे सवाल, कप्तान ने दिया करारा जवाब, बोले- उनका अलग एजेंडा
- 2. MP News : पलक झपकते लाखों पार, सराफा व्यापारी की कार से सोना-चांदी उड़ाकर फरार हुआ शातिर
- 3. Kharmas 2026 : अप्रैल में इस दिन से फिर से शुरू हो जाएंगे विवाह से लेकर हर मांगलिक कार्य, जानें खरमास खत्म होने की डेट
- 4. MP News : भोपाल के आसपास घूमना हुआ महंगा, NHAI ने बढ़ाए मंथली पास के दाम, जानें आपके जेब में कितना पड़ेगा असर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

