Create your Account
Swami Chaitanyananda: वसंतकुंज आश्रम संचालक पर 17 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज
Swami Chaitanyananda: नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंतकुंज स्थित एक प्रसिद्ध आश्रम के संचालक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर 17 छात्राओं से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी महंगी वोल्वो कार पर यूएन का फर्जी नंबर (39 यूएन 1) लगाकर घूम रहा था। कार को जब्त कर लिया गया है, और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसकी आखिरी लोकेशन आगरा में देखी गई।
Swami Chaitanyananda: दक्षिण भारत के प्रमुख मठ द्वारा संचालित इस आश्रम में मैनेजमेंट की पढ़ाई होती है, जिसमें 35 से अधिक छात्राएं शामिल हैं। शिकायत में बताया गया कि कुछ वार्डन छात्राओं को आरोपी से मिलवाती थीं। सभी छात्राओं के बयान कोर्ट में दर्ज हो चुके हैं। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने कहा, “आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।”
Swami Chaitanyananda: शृंगेरी शारदापीठ ने बयान जारी कर कहा कि स्वामी चैतन्यानंद (पूर्व नाम: स्वामी डॉ. पार्थसारथी) के अवैध कार्यों के कारण उनसे सभी संबंध समाप्त कर दिए गए हैं। आश्रम की गवर्निंग काउंसिल ने छात्राओं के हितों की सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
Swami Chaitanyananda: कौन है स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती ?
स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती, जिन्हें पहले डॉ. पार्थसारथी के नाम से जाना जाता था, एक विवादास्पद व्यक्ति हैं, जिन पर कई बार गंभीर आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ पहला मामला 2009 में दर्ज हुआ था, जिसमें उन पर धोखाधड़ी और छेड़छाड़ के आरोप थे। इसके बाद, 2016 में दिल्ली के वसंत कुंज में एक महिला ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। हाल ही में, 17 अन्य लड़कियों ने भी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, जिससे उनके खिलाफ विवाद और बढ़ गया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : बुजुर्ग दंपती की हत्या का हुआ खुलासा, शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला हत्यारा
- 2. UP News : रील बनाने के चक्कर में नदी में लगाई छलांग, चार किशोर डूबे; 48 घंटे बाद बरामद हुए शव
- 3. Hormuz Crisis: होर्मुज संकट के बीच कूटनीतिक हलचल तेज, ब्रिटेन में हो रही बैठक में शामिल होगा भारत
- 4. Iran Missile Attack on Amazon Headquarters: अमेरिकी कंपनियों पर हमले की धमकी को 24 घंटे में पूरा कर दिखाया ईरान,बहरीन में एमेजन के हेडक्वार्टर पर अटैक, सामने आया वीडियो
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

