Create your Account
Sidhu Moose Wala Brother Face Reveal: सिद्धू मूसेवाला की कार्बन कॉपी है नन्हा शुभदीप, पेरेंट्स ने रिवील किया फेस, फोटोज़ देखकर फैंस हुए भावुक, कहा - सिद्धू इज बैक
Sidhu Moose Wala Brother Face Reveal: नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मृत्यु के दो साल बाद उनके माता-पिता ने अपने छोटे बेटे शुभदीप की पहली तस्वीर साझा की है, जिसने फैंस के दिलों को छू लिया है। 29 मई 2022 को प्रसिद्ध सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। माता-पिता ने इसी वर्ष आईवीएफ के माध्यम से अपने छोटे बेटे का स्वागत किया और अब उन्हें सार्वजनिक रूप से पहली बार दिखाया गया है।
Sidhu Moose Wala Brother Face Reveal: सिद्धू मूसेवाला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की गई इस फोटो में उनके पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर को अपने छोटे बेटे शुभदीप के साथ देखा जा सकता है। तस्वीर में शुभदीप जींस-शर्ट और पगड़ी में नजर आ रहे हैं और उनकी मासूमियत फैंस को काफी भावुक कर रही है। इस फोटो के साथ बैकग्राउंड में सिद्धू का एक गाना भी जोड़ा गया है, जिससे तस्वीर की भावनात्मकता और बढ़ गई है। कैप्शन में लिखा गया है: “नजर में एक खास गहराई है, जो हमारे जीवन के हर सच को समझ लेती है। चेहरे की मासूमियत और शब्दों से परे एक अनमोल रोशनी, जो एहसास दिलाती है कि नम आंखों से जिसे शाश्वत को सौंपा गया था, वही है।”
Sidhu Moose Wala Brother Face Reveal: माता-पिता ने अपने बेटे का नाम 'छोटे सिद्धू' रखा है, जिसे फैंस ने भी अपनाया है और वे उन्हें 'जूनियर मूसेवाला' कहकर संबोधित कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो गई है और फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कई लोग भावुक होकर सिद्धू मूसेवाला को याद कर रहे हैं और उनके छोटे भाई को देखकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "किंग वापस आ गया है," तो किसी ने "सिद्धू इज बैक" कहकर सिंगर की यादों को ताजा कर दिया।
Related Posts
More News:
- 1. Hormuz Crisis: होर्मुज संकट के बीच कूटनीतिक हलचल तेज, ब्रिटेन में हो रही बैठक में शामिल होगा भारत
- 2. CG News: 10 अप्रैल को लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम ले सकती हैं राज्यसभा सदस्य की शपथ, उच्च सदन में बदल जाएगा सत्ता संतुलन
- 3. MP News : 4 मंजिला होटल भरभराकर गिरी, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- 4. UP Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, फौजी पति की गोली मारकर की हत्या
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

