Create your Account
Saudi Arabia Bans Poultry-Egg Imports: सऊदी अरब ने 40 देशों में चिकन-अंडों के आयात पर लगाया बैन, भारत के पोल्ट्री कारोबार में कितना पड़ेगा असर?
Saudi Arabia Bans Poultry-Egg Imports: नई दिल्ली। सऊदी अरब ने भारत समेत करीब 40 देशों से पोल्ट्री उत्पादों यानी चिकन और अंडों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला मुख्य रूप से स्वास्थ्य सुरक्षा और खाद्य गुणवत्ता मानकों को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम वैश्विक स्वास्थ्य स्थिति और बीमारियों के खतरे को देखते हुए एहतियात के तौर पर उठाया गया है।
Saudi Arabia Bans Poultry-Egg Imports: स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए लिया गया फैसला
सऊदी फूड एंड ड्रग अथॉरिटी (SFDA) ने यह आदेश जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रतिबंध समय-समय पर वैश्विक स्वास्थ्य परिस्थितियों के आधार पर बदला भी जा सकता है। खास तौर पर बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) जैसी बीमारियों के खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। कुछ देशों पर 2004 से ही प्रतिबंध लागू था, जबकि बाद में अन्य देशों को इस सूची में जोड़ा गया। हाल के वर्षों में इसे आयात नियमों में सबसे बड़े बदलावों में से एक माना जा रहा है।
Saudi Arabia Bans Poultry-Egg Imports: किन देशों पर लगा प्रतिबंध?
भारत के साथ जिन देशों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है उनमें अफगानिस्तान, जर्मनी, चीन, बांग्लादेश, जापान, यूके, ईरान, वियतनाम, म्यांमार, मिस्र, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया, मंगोलिया, नेपाल, कजाखस्तान, इराक, दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया सहित 40 देश शामिल हैं।
Saudi Arabia Bans Poultry-Egg Imports: 16 देशों पर आंशिक प्रतिबंध
आंशिक प्रतिबंध वाले देशों में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, कनाडा, इटली, बेल्जियम, पोलैंड, डेनमार्क, मलेशिया, ऑस्ट्रिया, फिलीपींस और कुछ अन्य देश शामिल हैं। इन देशों के केवल कुछ क्षेत्रों से आयात रोका गया है।
Saudi Arabia Bans Poultry-Egg Imports: कब मिलेगी छूट?
अगर पोल्ट्री उत्पादों को उच्च तापमान या उचित प्रोसेसिंग के जरिए इस तरह तैयार किया गया हो कि न्यूकैसल बीमारी का वायरस खत्म हो जाए, तो अस्थायी छूट मिल सकती है। इसके लिए आधिकारिक स्वास्थ्य प्रमाण पत्र और मान्यता प्राप्त फैक्ट्री से उत्पाद होने का प्रमाण देना जरूरी होगा।
Saudi Arabia Bans Poultry-Egg Imports: भारत के पोल्ट्री कारोबार की स्थिति
आंकड़ों के अनुसार भारत का पोल्ट्री निर्यात तेजी से बढ़ रहा है। चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में पोल्ट्री निर्यात लगभग 149 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 71.16 मिलियन डॉलर था। रुपये में देखें तो यह निर्यात लगभग 1288 करोड़ रुपये से अधिक रहा। मध्य पूर्व देशों में अंडों की बढ़ती मांग के कारण भारत के पोल्ट्री निर्यात में तेजी आई है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ओमान भारतीय पोल्ट्री उत्पादों के प्रमुख खरीदार रहे हैं, हालांकि इस साल UAE सबसे बड़ा आयातक बन गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Sushant Singh Rajput AI Ram: ‘रामायण’ के फर्स्ट लुक के बीच सुशांत सिंह राजपूत का AI ‘राम’ अवतार वायरल, फैंस हुए इमोशनल
- 2. Sunday Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें रविवार का राशिफल
- 3. CG News : IPL सट्टे पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, फार्महाउस से हाईटेक रैकेट का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार
- 4. UP News : कानपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला : तंत्र-क्रिया के लिए 7 साल की बेटी की बली देने को तैयार था पिता, मासूम की चीख ने बचाई जान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

