Create your Account
Rajasthan News: नए बिजली कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर अनिवार्य नहीं, उपभोक्ताओं को राहत
Rajasthan News: जयपुर: राजस्थान में बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) ने स्मार्ट मीटर नीति में बड़ा बदलाव किया है। अब नए बिजली कनेक्शनों के लिए स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य नहीं होगा। डिस्कॉम चेयरपर्सन आरती डोगरा के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, नए कनेक्शनों और खराब मीटरों की जगह नॉन-स्मार्ट मीटर लगाए जा सकेंगे। हालांकि, जहां स्मार्ट मीटर पहले से स्थापित हैं या इंस्टॉलेशन चल रहा है, वहां केवल स्मार्ट मीटर ही बदले जाएंगे।
Rajasthan News: यह निर्णय स्मार्ट मीटर की कमी और कर्मचारियों की अपर्याप्त संख्या के कारण लिया गया। शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 72 घंटे में मीटर बदलने की अनिवार्यता बरकरार है। यदि दो महीने तक मीटर नहीं बदला जाता, तो उपभोक्ताओं को बिजली बिल में 5% छूट मिलेगी, जिसका खर्च संबंधित इंजीनियर वहन करेगा।
Rajasthan News: कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने इसे जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर नीति से जनता पर आर्थिक बोझ पड़ता। जनता के विरोध के कारण सरकार को यह फैसला बदलना पड़ा। नए नियमों से उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
Related Posts
More News:
- 1. Hanuman Jayanti : कल है हनुमान जयंती, बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं ये 5 प्रिय भोग, सभी परेशानियों से मिलेगी मुक्ति
- 2. CG News : पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, अधीक्षक और सहायक अधीक्षक निलंबित
- 3. UP Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, फौजी पति की गोली मारकर की हत्या
- 4. CG News: विदेश मंत्री एस. जयशंकर रायपुर पहुंचे, आईआईएम के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

