Create your Account
CG News : पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, अधीक्षक और सहायक अधीक्षक निलंबित
CG News : सुकमा। चिंतलनार स्थित पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय में 31 मार्च 2026 को कलेक्टर अमित कुमार द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें विद्यालय की स्थिति बेहद खराब पाई गई। निरीक्षण के दौरान परिसर में साफ-सफाई का अभाव, फैला हुआ कचरा, अव्यवस्थित बेड और अस्वच्छ बच्चों के कपड़े सामने आए।
इससे विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई। इस गंभीर मामले पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। माध्यमिक स्तर के अधीक्षक भूपतराज ठाकुर और प्रारंभिक स्तर के सहायक अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं, विद्यालय के अधीक्षक किरण कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और उन्हें एक दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
जांच में यह भी पता चला कि अधीक्षक का कर्मचारियों पर नियंत्रण कमजोर था, जिससे पूरे विद्यालय की व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। निलंबन अवधि के दौरान भूपतराज ठाकुर का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कोन्टा निर्धारित किया गया है और उन्हें शासन के नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। प्रशासन ने साफ कहा है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Stock Market Today 1 April: शेयर मार्केट की तूफानी शुरुआत, सेंसेक्स में 1900 और निफ्टी में 550 अंक से अधिक की उछाल
- 2. आज से PF का पैसा निकालना हुआ आसान, UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे पैसे, जानें स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
- 3. Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम निपटाना है तो देखें छुट्टियों की लिस्ट
- 4. Ahaan Panday : ‘सैयारा’ के बाद अहान पांडे की धांसू तैयारी, अब एक्शन से उड़ाएंगे गर्दा; YRF की नई फिल्म का आ गया अपडेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

