Create your Account
Rajasthan News: भाजपा सरकार ने बदले कांग्रेस के फैसले, स्थानीय निकायों के वार्डों का होगा पुनर्गठन
Rajasthan News: जयपुर: राजस्थान की भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कई फैसलों को पलटने का सिलसिला जारी रखा है। कई योजनाओं के नाम बदलने के साथ ही पिछले डेढ़ साल में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की जा रही है। गुरुवार को हुई मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में सभी 305 स्थानीय निकायों के वार्डों के पुनर्गठन को मंजूरी दी गई।
नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने वार्डों का गठन मनमाने ढंग से किया था, जिसमें न तो क्षेत्रफल और न ही मतदाता संख्या का ध्यान रखा गया। कुछ वार्डों में 500 से कम मतदाता हैं, जबकि पास के वार्डों में 5000 से अधिक मतदाता हैं। खर्रा ने कहा कि 2019 में कांग्रेस सरकार ने पुनर्गठन के दौरान मापदंडों की अनदेखी की, जिसमें 65% तक विचलन देखा गया।
बैठक में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, वन राज्य मंत्री संजय शर्मा और सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक मौजूद रहे। यह कदम समान विकास और बेहतर प्रशासन के लिए उठाया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. GT vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया, कूपर कोनोली की नाबाद 72 रनों की पारी ने दिलाई जीत
- 2. Asansol Temple Vandalism: बंगाल चुनाव से पहले आसनसोल में दंगे कराने की साजिश, दिनदहाड़े तोड़े गए 200 साल पुराने मंदिर, शहर छावनी में तब्दील
- 3. MP पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 64 इंस्पेक्टर्स को दूसरे जिलों में किया गया शिफ्ट
- 4. Rassie van der Dussen: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, टीम, बोर्ड और साथियों का जताया आभार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

