Create your Account
MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, जल संसाधन विभाग का अमीन पटवारी 10 हजार का रिश्वत लेते गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 31 Mar, 2026
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
MP News : धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त इंदौर की टीम ने जल संसाधन विभाग के अमीन राज दिनकर को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम आमला निवासी दयाराम पटेल ने तालाब की खाली भूमि पर खेती के पट्टे के लिए आवेदन किया था। इस दौरान अमीन राज दिनकर ने पट्टा स्वीकृत कराने के नाम पर कुल 30 हजार की रिश्वत मांगी थी। आवेदक रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने मामले की शिकायत लोकायुक्त से की।
शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त इंदौर के एसपी राजेश सहाय के निर्देशन में ट्रैप टीम का गठन किया गया। योजना के तहत आरोपी को रिश्वत लेने के लिए बुलाया गया। अवकाश के दिन इंदौर से धार पहुंचे आरोपी को जैसे ही आवेदक ने 10 हजार की राशि दी, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान सहित अन्य अधिकारियों की टीम मौजूद रही। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.40 करोड़ का गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 5 तस्कर गिरफ्तार
- 2. Asansol Temple Vandalism: बंगाल चुनाव से पहले आसनसोल में दंगे कराने की साजिश, दिनदहाड़े तोड़े गए 200 साल पुराने मंदिर, शहर छावनी में तब्दील
- 3. Raghav Chadha : एक्शन के बाद AAP को मैसेज, राघव चड्ढा ने कहा- मेरी खामोशी को हार मत समझ लेना....
- 4. UP Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, फौजी पति की गोली मारकर की हत्या
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

