Create your Account
MP News: एमपी को फिर दो वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जल्द कई शहरों को कनेक्ट करेंगी वंदे भारत मेट्रो
- VP B
- 07 Jul, 2024
पीएम मोदी कई वंदे भारत एक्सप्रेस को इसी महीने जुलाई में लॉन्च करने वाले हैं। जिसमें दो नए रूटों पर एमपी में वंदे भारत दौड़ेगी।
MP News: भोपाल। मध्य प्रदेश में ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है जुलाई के महीने में ही प्रदेश के यात्रियों को नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है रेलवे जल्द ही प्रदेश में पांच नई ट्रेनों की सौगात देने जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई अंत तक इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक
MP News: पीएम मोदी कई वंदे भारत एक्सप्रेस को इसी महीने जुलाई में लॉन्च करने वाले हैं। जिसमें दो नए रूटों पर एमपी में वंदे भारत दौड़ेगी। वहीं एमपी के कुछ शहरों में 3 वंदे भारत मेट्रो भी जल्द ही दौड़ती नजर आएंगी। इन सभी वंदे भारत मेट्रो को राजधानी भोपाल से जोड़ा जाएगा और ये सभी मेट्रे 200 किमी के दायरे में चलेंगी। इसके अलावा इटारसी और भोपाल के बीच जल्द ही एक मेमू ट्रेन की भी शुरूआत होगी।
MP News: रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक वंदे भारत में एक ट्रेन का रूट जयपुर से इंदौर होगा। जयपुर से इंदौर की 625 किमी की दूरी वंदे भारत एक्सप्रेस 8 घंटे में पूरी करेगा। इसके बाद दूसरी वंदे भारत जबलपुर से रायपुर रूट पर चलेगी। जो 512 किमी की दूरी साढे़ 6 घंटे में तय करेगी। ये सप्ताह के 6 दिन चलेगी।
भोपाल से 200 किमी के दायरे में दौड़ेगी वन्दे मेट्रो
MP News: मध्य प्रदेश को चार हाई स्पीड मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलने के बाद अब रेलवे भोपाल से 200 किलोमीटर के दायरे में वंदे मेट्रो की भी सौगात देने जा रहा है जल्द ही इसका फाइनल शेड्यूल जारी किया जा सकता है। रेलवे के सूत्रों की माने तो भोपाल से 200 किमी की दूरी वाले शहरों को वंदे भारत मेट्रो के जरिए राजधानी से जोड़ा जाएगा।
MP News: इनमें बैतूल, सागर और शाजापुर को शामिल किया गया है। रूट के मुताबिक भोपाल से बीना होते हुए वंदे भारत मेट्रो सागर तक चलेगी। भोपाल से होशंगाबाद होते हुए बैतूल और तीसरी मेट्रो भोपाल से सीहोर होते हुए शाजापुर तक चलेगी। फाइनल शेड्यूल आने के बाद भी ट्रेनों के रूट में कुछ बदलाव भी हो सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: NCA कैंप के लिए सेलेक्ट हुए छत्तीसगढ़ के 3 युवा क्रिकेटर, हाई लेवल ट्रेनिंग का मिलेगा मौका
- 2. Animal Welfare New Platform: पशु कल्याण के लिए नया प्लेटफॉर्म, हर जिले में बनेगी SPCA कमेटी, जानें कैसे करेगी काम
- 3. UP Accident : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, 4 की मौत, कई घायल, CM ने जताया शोक
- 4. Hormuz Strait: होर्मुज पार कर गया LPG टैंकर ग्रीन सान्वी, भारतीय झंडे वाला सातवां टैंकर, जानें कब तक पहुंचेगा भारत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

