Create your Account
MP News : विवादों से नाता रखने वाली नेत्री की फिसली जुबान, नए कानूनो को लेकर अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल...
- Rohit banchhor
- 03 Jul, 2024
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में अक्सर विवादों से गहरा नाता रखने वाली भाजपा नेत्री और पूर्व मंत्री इमरती देवी एक बार फिर अपनी एक टिप्पणी को लेकर विवादों से घिरती हुई नजर आ रही है।
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में अक्सर विवादों से गहरा नाता रखने वाली भाजपा नेत्री और पूर्व मंत्री इमरती देवी एक बार फिर अपनी एक टिप्पणी को लेकर विवादों से घिरती हुई नजर आ रही है। नए कानून को लेकर आयोजित हुए एक जन जागरूकता कार्यक्रम में विवादित बयान देकर इमरती देवी ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
MP News : जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान इमरती देवी ने कहा कि न्याय पहले भी गरीब और कमजोर लोगों से दूर था,नए कानून आने से भी स्थिति में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। दरअसल मध्य प्रदेश में 1 जुलाई से अंग्रेजों द्वारा लागू किए गए सालों पुराने कानून में बड़ा बदलाव करते हुए तीन नए कानून लागू किए गए हैं। नए कानून से लोगों को अवगत कराने के लिए सरकार प्रदेश भर में थाना स्तरों पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है ऐसे ही एक कार्यक्रम का हिस्सा पूर्व मंत्री इमरती देवी भी बनी थी।
MP News : उन्होंने वहां मौजूद आमजन और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस कहती है कि मामले में तहकीकात करेंगे, थाने में मामले की तहकीकात नहीं होती है। उन्होंने कहा कि गरीबों की न तो थाने में और न ही अस्पताल में सुनवाई होती है। इमरती देवी यह कहने से भी नहीं रुकी कि गरीब की सुनवाई तभी हो पाती है, जब हम जैसे लोग जाकर उनके साथ खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि कानून कितने भी बन जाएं, जरूरत उनके सख्ती से पालन की है। तभी उनकी सार्थकता होगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से पेड़ के नीचे खड़े अधेड़ की मौत, भेड़-बकरी चराने गया था मृतक
- 2. BCCI-BCB: बांग्लादेश की लग गई अकल ठिकाने, बीसीसीआई को भेजा सीरीज खेलने का प्रस्ताव
- 3. अमेरिका ने ईरान युद्ध के लिए तैनात की 600 मील रेंज वाली सबसे घातक स्टील्थ मिसाइल क्रूज़ मिसाइल JASSM-ER
- 4. Green Asha Cross Straight Of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर गया भारतीय टैंकर ‘ग्रीन आशा’, खाड़ी तनाव के बीच भारतीय झंडे वाला 9वां जहाज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

