Create your Account
MI vs KKR IPL 2026: मुंबई की पारी शुरू, केकेआर का मुंबई को दिया 221 रन का टारगेट
MI vs KKR IPL 2026: मुंबई: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) के सामने 221 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है। केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए।
MI vs KKR IPL 2026: केकेआर की ओर से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 67 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के और तीन चौके शामिल रहे। उनके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने भी बेहतरीन अर्धशतक जड़ा और 29 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। दोनों के बीच अहम साझेदारियों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
MI vs KKR IPL 2026: शुरुआत में फिन एलन और रहाणे ने तेज शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 69 रन जोड़े। एलन ने 17 गेंदों में 37 रन बनाए। इसके बाद मध्यक्रम में रिंकू सिंह ने नाबाद 33 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
MI vs KKR IPL 2026: मुंबई इंडियंस की ओर से शार्दुल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट झटके। कप्तान हार्दिक पांड्या को एक विकेट मिला। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला मुंबई के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ, क्योंकि केकेआर के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में रन बनाए। अब मुंबई के सामने जीत के लिए 221 रनों का कठिन लक्ष्य है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: कालों के काल बाबा महाकाल के करें दर्शन, देखें Live
- 2. KKR vs SRH IPL 2026: हैदराबाद ने कोलकाता को दिया 227 रन का टारगेट, KKR के लिए मुजरबानी ने झटके 4 विकेट
- 3. MP News : भोपाल के आसपास घूमना हुआ महंगा, NHAI ने बढ़ाए मंथली पास के दाम, जानें आपके जेब में कितना पड़ेगा असर
- 4. UP में अब कोई माफिया नहीं…, असम में गरजे CM योगी, बोले- घुसपैठ और जमीन कब्जे पर सिर्फ NDA रोक लगा सकती है
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

