Create your Account
Mahanavami 2026: अयोध्या में कल मनाई जाएगी रामनवमी, सूर्य तिलक रहेगा मुख्य आकर्षण, जानिए कन्या पूजन शुभ मुहूर्त
Mahanavami 2026: नई दिल्ली: अयोध्या (Ayodhya) में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च को पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी। राम मंदिर अयोध्या (Ram Mandir Ayodhya) में भव्य कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर हैं। सुबह वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच भगवान श्रीराम का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद छप्पन प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे।
दोपहर में होगा प्रकट उत्सव और सूर्य तिलक
दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद सूर्य की किरणों से प्रभु का तिलक किया जाएगा, जो इस वर्ष का मुख्य आकर्षण रहेगा। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन (Doordarshan) पर किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के भक्त भी दर्शन कर सकेंगे।
नवमी पूजन और व्रत पारण का समय
27 मार्च को नवमी पूजन सुबह 10 बजकर 6 मिनट तक किया जा सकता है। इसी दिन नवरात्र व्रत का पारण भी किया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का संयोग बन रहा है, जो पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। सुबह 7 बजकर 50 मिनट से 9 बजकर 22 मिनट तक लाभ मुहूर्त रहेगा, जबकि दोपहर 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा।
तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति
नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। इसी कारण कुछ स्थानों पर 26 मार्च को भी रामनवमी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था, इसलिए जहां 26 मार्च को दोपहर में नवमी तिथि पड़ रही है, वहां उसी दिन उत्सव मनाया जाएगा।
कन्या पूजन का शुभ समय
27 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर कन्या पूजन के लिए सर्वोत्तम समय सुबह 06:17 बजे से 10:06 बजे तक रहेगा। इस अवधि में नवमी तिथि विद्यमान रहेगी, जो पूजन के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। श्रद्धालु इस शुभ मुहूर्त में माता सिद्धिदात्री की विधिपूर्वक पूजा कर कन्याओं को भोग अर्पित कर सकते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं, जिससे सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना पूर्ण होती है।
Related Posts
More News:
- 1. Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम निपटाना है तो देखें छुट्टियों की लिस्ट
- 2. Bus Accident in Kullu: 500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 4 की मौत, 18 घायल
- 3. CG Accident : तेज रफ्तार बाइक खड़ी टैंकर में जा घुसी, युवक की हुई मौत
- 4. CG News : फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, 2286 युवतियों की फोटो से लाखों की ठगी, युवक-युवती गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

