Create your Account
Korba Crime : चरवाहा ने फावड़े से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, जानें क्या है वजह...
- Rohit banchhor
- 03 Jul, 2024
Korba Crime : कोरबा। जिले के कोरबी चौकी क्षेत्र के ग्राम जलके के मांझा बहरा मोहल्ला में एक बकरी चरवाहे ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी।
Korba Crime : कोरबा। जिले के कोरबी चौकी क्षेत्र के ग्राम जलके के मांझा बहरा मोहल्ला में एक बकरी चरवाहे ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार किया है।
Korba Crime : बता दें कि आरोपी बसन्त कुमार पोया ने अपनी पत्नी मंगली बाई 32 वर्ष पर फावड़े से हमला कर उसे मौत के नींद सुला दिया। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई। साथ ही आरोपी की तलाश में भी जुट गई थी।
Korba Crime : बताया जा रहा है कि पति बीते मंगलवार को देर शाम बकरी चराकर घर पहुंचा तो पत्नी को दो मर्दों से बात करता देख आगबबूला हो गया। जिसके बाद वह घर में पड़े फावड़े को उठाया और उससे पत्नी पर हमला कर दिया। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी, तभी सूचना मिली कि आरोपी जंगल में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Russian Military Plane Crash: क्रीमिया में रूसी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 29 लोगों की मौत, चट्टान से टकराकर गिरा Antonov An 26
- 2. Raipur City News : ILS अस्पताल के चौथे फ्लोर की छत गिरी, कई मरीज घायल
- 3. Chhattisgarh Registry Cheap: छत्तीसगढ़ में आज से रजिस्ट्री सस्ती, टोल महंगा, प्लास्टिक बोतल में बिकेगी शराब, जानें क्या क्या हुए बदलाव
- 4. Share Market: वैश्विक राहत के बीच शेयर बाजार उछाल के साथ बंद, सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार तेजी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

