Create your Account
KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले KKR को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज आकाश दीप टूर्नामेंट से बाहर
KKR IPL 2026: कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए आईपीएल 2026 शुरू होने से ठीक पहले एक और बड़ा झटका आया है। भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, KKR के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “दुर्भाग्य से, आकाश दीप इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे। वह पूरी तरह बाहर हो चुके हैं।”
KKR IPL 2026: गेंदबाजी में संकट गहराया
आकाश दीप से पहले युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीषा पथिराना की फिटनेस भी अभी पूरी तरह ठीक नहीं है और उन्हें खेलने के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से क्लियरेंस मिलना बाकी है। ऐसे में KKR की तेज गेंदबाजी इकाई काफी कमजोर पड़ गई है। टीम के पास भारतीय पेसरों के विकल्प सीमित रह गए हैं, जो कप्तान और मैनेजमेंट के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है।
KKR IPL 2026: कैंप में नहीं पहुंचे आकाश दीप
18 मार्च से कोलकाता में शुरू हुए टीम कैंप में आकाश दीप शामिल नहीं हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। उनकी चोट की सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह तय है कि वह इस सीजन में वापसी नहीं कर पाएंगे।
KKR IPL 2026: KKR ने पिछले साल खरीदा था आकाश दीप
29 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप को KKR ने पिछले साल अबू धाबी में हुए मिनी ऑक्शन में बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये में खरीदा था। हर्षित राणा के बाहर होने के बाद टीम उनसे काफी उम्मीदें लगा रही थी। उनकी अनुपस्थिति ने KKR की गेंदबाजी रणनीति को बुरी तरह प्रभावित किया है। टीम को अब नए विकल्प तलाशने पड़ सकते हैं या मौजूदा विदेशी गेंदबाजों पर ज्यादा निर्भर होना पड़ेगा।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए स्मार्टफोन, 250 पर्यावरण अनुकूल कचरा वाहनों को दिखाई हरी झंडी
- 2. CG News: विदेश मंत्री एस. जयशंकर रायपुर पहुंचे, आईआईएम के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
- 3. CG News : CGMC की अव्यवस्था पर भड़के JDA अध्यक्ष, डॉक्टरों के सम्मान से हो रहा खिलवाड़, अब बर्दाश्त नहीं
- 4. CG Police Transfer : 4 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर, SP ने जारी किया आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

