Create your Account
Israel Lebanon Attack: इजरायल ने लेबनान के नगरपालिका ऑफिस पर दागी मिसाइल, मेयर समेत 6 लोगों की मौत
Israel Lebanon Attack: बेरुत। लेबनान के नगरपालिका भवन पर इजरायल ने भीषण हमला कर दिया। इस अटैक में मेयर समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 43 लोग घायल हो गए। लेबनान के चिकित्सा और सैन्य सूत्रों के अनुसार, लेबनान में नबातीह नगरपालिका की इमारतों को इजरायली सेना (IDF) ने निशाना बनाया। इजरायली हवाई हमले में मेयर सहित 6 लोग मारे गए और 43 अन्य घायल हो गए।
Israel Lebanon Attack: समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में बताया कि इजरायल के एक लड़ाकू विमान ने नाबातीह नगरपालिका भवन और नगर निगम संघ के भवन पर हवा से जमीन पर मार करने वाली चार मिसाइलें दागीं। इस हमले में मेयर अहमद काहिल और नगरपालिका के कई सदस्य मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इसके अलावा इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।
लेबनान में अब तक 2,350 लोगों की मौत
Israel Lebanon Attack: बता दें कि बीते 23 सितंबर से इजरायली सेना हिजबुल्लाह के साथ बढ़ते तनाव के बीच लेबनान पर लगातार हवाई हमले कर रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 8 अक्टूबर 2023 को हिजबुल्लाह और इजरायली संघर्ष की शुरुआत के बाद से लेबनान पर हुए हवाई हमलों में 2,350 लोगों की जान गई है, जबकि घायलों की संख्या 10,906 हो गई है।
Related Posts
More News:
- 1. LSG vs SRH IPL 2026: हैदराबाद में SRH और LSG की टक्कर, बारिश डाल सकती है खलल, जानिए पिच और मौसम के मिजाज सहित मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स
- 2. CG News : दिल का दौरा पड़ने से पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत का निधन
- 3. NCERT Deemed University Status: शिक्षा मंत्रालय की ऐतिहासिक पहल : NCERT को ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का मिला दर्जा, अब 6 संस्थान बनेंगे यूनिवर्सिटी का हिस्सा
- 4. Raipur Big Breaking : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, आदेश जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

