Create your Account
Iran Attack Israel: ट्रंप की मंजूरी के बिना ईरान ने चुन लिया अपना सुप्रीम लीडर, पहले एक्शन में इजरायल को थर्राया, यूएस का तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर जॉर्ज HW बुश रवाना
Iran Attacks Israel: तेहरान। ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने मोजतबा खामेनेई को अपना सुप्रीम लीडर चुन लिया है।
Iran Attacks Israel: ईरान को नया सुप्रीम लीडर मिलते ही सत्ता और सेना उनके समर्थन में एकजुट हो गई है। इसके तुरंत बाद ईरान ने मिसाइल हमले तेज कर दिए, खाड़ी में जारी युद्ध और भी तेज होने लगा है। IRGC ने नए नेता के आदेशों के लिए जान देने की कसम खाई है।
Iran Attacks Israel: हालांकि मोजतबा खामेनेई को लेकर न्यूज आउटलेट ईरान इंटरनेशनल का दावा है कि वह इस समय चल रहे युद्ध में घायल हो चुके हैं। यह कब और कैसे हुआ इसके बारे में नहीं बताया गया है।
Iran Attacks Israel: मोजतबा खामेनेई के सुप्रीम लीडर बनते ही ईरान की सबसे ताकतवर सैन्य संस्था इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC ने उनके प्रति पूरी निष्ठा जताई है। IRGC ने बयान जारी कर कहा कि वह नए सुप्रीम लीडर के ‘दिव्य आदेशों’ का पूरी तरह पालन करेगी और जरूरत पड़ने पर अमेरिका-ईरान युद्ध में अपनी जान तक कुर्बान करने को तैयार है।
Iran Attacks Israel: ईरान ने बोल दिया हमला
नए सुप्रीम लीडर के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने युद्ध के मोर्चे पर भी आक्रामक रुख दिखाया। IRGC ने वीडियो जारी कर दावा किया कि उसने इजरायल और क्षेत्रीय लक्ष्यों की ओर कई मिसाइलें दागी हैं। इनमें खोर्रमशहर, फतह, खैबर और कद्र जैसी मिसाइलों का इस्तेमाल बताया गया है। लगातार हमलों को देखते हुए ही अमेरिका ने अपना तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर जॉर्ज H.W. बुश ईरान की तरफ भेजा है।
Iran Attacks Israel: खाड़ी के देशों पर फिर हुए हमले
इस बीच खाड़ी क्षेत्र के कई देशों ने सोमवार सुबह नए हवाई हमलों की सूचना दी। बहरीन में ईरानी ड्रोन हमलों के बाद कम से कम 32 लोग घायल हो गए। कुवैत में एक ड्रोन को मार गिराया गया, जबकि कतर की सेना ने एक मिसाइल हमले को रोकने का दावा किया है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : सीएम योगी का बड़ा ऐलान, शिक्षामित्रों को अब मिलेंगे 18 हजार, अनुदेशकों को भी मिलेगा बढ़ा मानदेय
- 2. CG News: सीएम साय देर रात कोलकाता रवाना होंगे, झारग्राम में करेंगे रोड शो, नामांकन रैली में शामिल होंगे
- 3. CG News : IPL सट्टे पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, फार्महाउस से हाईटेक रैकेट का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार
- 4. आज से PF का पैसा निकालना हुआ आसान, UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे पैसे, जानें स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

