Create your Account
Guwahati Murder Case: पत्नी ने पहले पति को उतारा मौत के घाट, फिर घर में ही गाड़ दी लाश, जानें क्या है मामला
Guwahati Murder Case: नई दिल्ली: गुवाहाटी के पांडु इलाके में एक चौंकाने वाली घटना में 38 वर्षीय रहीमा खातून ने अपने पति सबिआल रहमान की हत्या कर शव को घर के परिसर में दफना दिया। पुलिस के अनुसार, कबाड़ व्यापारी सबिआल की हत्या 26 जून की रात उनकी पत्नी रहीमा ने की। उसने शुरुआत में परिचितों को बताया कि सबिआल काम के सिलसिले में केरल गया है। लेकिन 12 जुलाई को सबिआल के भाई ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की।
इसके बाद 13 जुलाई को रहीमा ने जलुकबाड़ी थाने में आत्मसमर्पण कर हत्या की बात कबूल की। डीसीपी (पश्चिम) पद्मनाभ बरूआ ने बताया कि 26 जून की रात नशे में धुत सबिआल और रहीमा के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें सबिआल को चोट लगने से मौत हो गई। रहीमा ने शव को घर में ही पांच फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया। पुलिस को शक है कि इस अपराध में 2-3 अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, क्योंकि अकेले शव दफनाना मुश्किल है। जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Artemis II: अर्थ के ऑर्बिट से बाहर निकला ओरियन स्पेसक्राफ्ट, 54 साल बाद चांद के इतने करीब पहुंचेगा इंसाना
- 2. Tamil Nadu Chunav: बीजेपी ने 27 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, सूची में अन्नामलाई का नाम नहीं..यहां देखें सूची पार्टी ने किस पर लगाया दांव
- 3. आज से PF का पैसा निकालना हुआ आसान, UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे पैसे, जानें स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
- 4. CG News: 15 साल की ममता सरकार से ऊब चुके हैं लोग: साय, झारग्राम में बीजेपी उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा- बंगाल में इस बार कमल खिलने को तैयार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

