Create your Account
Dehradun: चेकिंग के दौरान देहरादून में 125 KG डायनामाइट बरामद, पुलिस ने 3 लोगों को दबोचा
Dehradun: देहरादून: उत्तराखंड के त्यूणी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक हिमाचल प्रदेश नंबर की ऑल्टो कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की है। पुलिस ने कार से 125 किलोग्राम डायनामाइट, दो डब्बे डेटोनेटर, लाल तार का रोल और एक बंडल बत्ती बरामद की। कार में सवार तीनों आरोपियों-रिंकू (शिमला), रोहित (सिरमौर) और सुनील (शिमला)- के पास विस्फोटक ले जाने के वैध दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया और कार को सीज कर दिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ठेकेदार हैं और हिमाचल प्रदेश के कोटखाई में सड़क निर्माण के लिए चकराता के तूनिया से विस्फोटक ले जा रहे थे। थानाध्यक्ष त्यूणी विनय मित्तल ने बताया कि डीलर से भी पूछताछ की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। आरोपियों ने विस्फोटक का उपयोग सड़क निर्माण में करने की बात कही, लेकिन दस्तावेज न होने के कारण उन्हें बीएनएस की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। मामले की गहन जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : अधेड़ महिला की संदिग्ध हालात में मिला शव, रेप के बाद पत्थर से कुचला चेहरा
- 2. Nagarjuna-Tabu : 28 साल बाद फिर साथ आएंगे नागार्जुन और तब्बू, ‘किंग 100’ से लौटेगी सुपरहिट जोड़ी
- 3. Raipur City Crime : उरला हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, प्रेमी निकला महिला की हत्यारा, आरोपी गिरफ्तार
- 4. CG Crime : अंधविश्वास की बलि, जादू-टोना के शक में युवक बना हैवान, 71 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

