Breaking News
Create your Account
Crime News : लापता महिला का शव घर की छत पर बोरे में छिपाया मिला, पुलिस जांच में जुटी
- Rohit banchhor
- 29 Sep, 2025
फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
Crime News : कैमूर। जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में स्थित बरेज गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दो दिनों से गायब एक महिला का शव उसके ही घर की छत पर बने एक कमरे में प्लास्टिक के बोरे में बंद करके छिपाया गया था। सोमवार की सुबह घर में तेज बदबू फैलने पर परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।
बता दें कि सोमवार को घर की साफ-सफाई के दौरान छत पर स्थित एक कमरे से असहनीय दुर्गंध आने लगी। परिवार के सदस्यों ने जांच की तो प्लास्टिक के बोरे से बदबू आ रही थी। बोरा खोलने पर अंदर एक महिला का शव ठूंसा हुआ मिला, साथ ही फर्श पर खून के निशान भी दिखाई दिए।
मृतिका की शिनाख्त 30 वर्षीय चांदनी देवी के रूप में हुई, जो कुदरा थाना क्षेत्र के जरुहा गांव की निवासी और प्रजापति मिश्रा की पत्नी थीं। दंपति बरेज गांव के पास किराए के मकान में रहते थे। शनिवार को चांदनी अचानक लापता हो गई थीं, जिसकी रिपोर्ट उनके पति ने मोहनिया थाने में दर्ज कराने की कोशिश की थी। प्रजापति मिश्रा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत को हल्के में लिया और कोई कार्रवाई नहीं की।
सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि पहली नजर में यह हत्या का मामला लगता है, जहां शव को छिपाने के लिए बोरे का उपयोग किया गया। फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : 15 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो और उसके सहयोगी गिरफ्तार, पैमाइश के नाम मांगी थी रकम
- 2. Google Gemini में आया बड़ा अपडेट, अब चैट में ही बनेंगी PDF, Word और Excel फाइलें
- 3. RR New Owner : 40 दिन में दूसरी बार बिकी राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी, लक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला बने नए मालिक
- 4. Pawan Khera: पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, असम सीएम की पत्नी के मामले में मिली अग्रिम जमानत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

