Create your Account
Crime News: एयर होस्टेस से दुष्कर्म कर भाग रहा था क्रू मेंबर, एयरपोर्ट के पास दबोचा गया
Crime News: मुंबई: मीरा-भायंदर पुलिस ने एक हैरान करने वाले मामले में 25 साल के एक एयरलाइन कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। उस पर 23 साल की एक एयर होस्टेस ने रेप का गंभीर आरोप लगाया है। दोनों एक ही एयरलाइन में क्रू मेंबर के तौर पर काम करते हैं। पीड़िता ने अपनी FIR में बताया कि 30 जून की सुबह आरोपी ने उसके साथ उसके फ्लैट पर रेप किया।
पुलिस के मुताबिक, 29 जून को दोनों डिनर के लिए बाहर गए थे। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को अपने फ्लैट पर चलने को कहा। पीड़िता को उसकी नीयत पर शक नहीं हुआ और वह साथ चली गई। FIR में पीड़िता ने कहा कि फ्लैट पर कोई नहीं था। थोड़ी बातचीत के बाद आरोपी ने उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास से धर दबोचा। पुलिस अब ये जांच कर रही है कि वह काम के सिलसिले में एयरपोर्ट पर था या हॉन्गकॉन्ग भागने की फिराक में था।
खास बात ये है कि पीड़िता ने घटना के 19 दिन बाद 18 जुलाई को FIR दर्ज कराई। पुलिस इस देरी की वजह भी खंगाल रही है। सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता को मानसिक सदमा और आरोपी की धमकियों की वजह से शिकायत करने में वक्त लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (रेप), 351(1) (धमकी) और 352 (शांति भंग करने की नीयत) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को मंगलवार तक पुलिस हिरासत में रखा गया है और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गहन जांच में जुटी है।
Related Posts
More News:
- 1. GT vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया, कूपर कोनोली की नाबाद 72 रनों की पारी ने दिलाई जीत
- 2. CSK vs PBKS IPL 2026: चेपॉक में पंजाब ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी चेन्नई, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 3. CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
- 4. LSG vs SRH IPL 2026: हैदराबाद में SRH और LSG की टक्कर, बारिश डाल सकती है खलल, जानिए पिच और मौसम के मिजाज सहित मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

