Breaking News
Create your Account
Bihar News : बिहार को रेलवे की सौगात, 15 सितंबर से शुरू होंगी दो अमृत भारत और एक वंदे भारत एक्सप्रेस, शेड्यूल जारी
Bihar News : पटना। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र और राज्य सरकार जनता के लिए बड़े-बड़े ऐलान कर रही हैं। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने बिहार को तीन नई ट्रेनों की सौगात दी है। 15 सितंबर 2025 से बिहार में दो अमृत भारत एक्सप्रेस और एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होगा। रेलवे ने इन ट्रेनों का विस्तृत टाइम टेबल भी जारी कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया से वर्चुअल माध्यम से इन ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान जोगबनी-ईरोड और सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस के साथ-साथ जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इसके अलावा, कटिहार-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस का भी शुभारंभ होगा। पूर्व मध्य रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा ने बताया कि इन नई ट्रेनों से बिहार का देश के अन्य हिस्सों से रेल संपर्क और मजबूत होगा।
जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस पूर्णिया, कटिहार, बरौनी, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, प्रयागराज, जबलपुर, नागपुर और विजयवाड़ा होते हुए तमिलनाडु के ईरोड तक जाएगी। वहीं, सहरसा-छेहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस सुपौल, सरायगढ़, झंझारपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, मुरादाबाद और अंबाला कैंट के रास्ते अमृतसर तक पहुंचेगी। इसी तरह, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर होते हुए दानापुर तक जाएगी।
Bihar News : नई ट्रेनों का शेड्यूल -
15 सितंबर को उद्घाटन के लिए विशेष ट्रेनों का परिचालन होगा।
जोगबनी-ईरोड अमृत भारत स्पेशल: जोगबनी से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर 18 सितंबर को सुबह 7:20 बजे ईरोड पहुंचेगी।
सहरसा-छेहरटा अमृत भारत स्पेशल: सहरसा से दोपहर 3:30 बजे चलेगी और 17 सितंबर की रात 2:00 बजे छेहरटा (अमृतसर) पहुंचेगी।
जोगबनी-दानापुर वंदे भारत स्पेशल: फारबिसगंज से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर रात 11:40 बजे दानापुर पहुंचेगी।
इन ट्रेनों के शुरू होने से बिहार के यात्रियों को तेज, आरामदायक और आधुनिक रेल यात्रा का अनुभव मिलेगा। साथ ही, राज्य की रेल कनेक्टिविटी में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : 15 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो और उसके सहयोगी गिरफ्तार, पैमाइश के नाम मांगी थी रकम
- 2. Salman Khan Cameo Raja Shivaji: सलमान खान का ‘राजा शिवाजी’ में धमाकेदार कैमियो, पहली झलक देख फैंस के उड़े होश
- 3. Bengal Assembly Elections: डायमंड हार्बर के एक पोलिंग बूथ पर रोकी गई वोटिंग, 15 बूथों पर दोबारा मतदान जारी
- 4. Mahakaal Darshan: कालों के काल बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

