Breaking News
Create your Account
Bihar News: नीतीश सरकार की सौगात, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका का मानदेय बढ़ा
Bihar News: पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि का ऐलान किया। आंगनबाड़ी सेविकाओं का मासिक मानदेय 7,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये और सहायिकाओं का मानदेय 4,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये किया गया है। इस प्रस्ताव को मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
Bihar News: मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि 2005 में सरकार बनने के बाद से गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य के लिए समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) के तहत व्यापक कार्य किए गए हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से छह प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाती हैं, जिनमें सेविकाएं और सहायिकाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके योगदान को देखते हुए मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
Bihar News: नीतीश कुमार ने कहा कि यह वृद्धि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगी और समेकित बाल विकास सेवाओं को और प्रभावी बनाएगी। यह कदम गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक होगा। सरकार का यह निर्णय बिहार में सामाजिक कल्याण योजनाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है।
Related Posts
More News:
- 1. Raghav Chaddha: पंजाब मुद्दे पर राष्ट्रपति से मिलेंगे राघव चड्ढा, राजनीतिक आरोपों से गरमाई सियासत
- 2. RR vs DC IPL 2026: जयपुर में आज RR vs DC का मुकाबला, टॉस जीतकर राजस्थान ने चुनी बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों का प्लेइंग 11
- 3. SC: हेट स्पीच मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को बड़ी राहत
- 4. LPG Gas Price Hike: 5 किलो वाला ‘छोटू’ सिलेंडर हुआ महंगा, अब ₹1754 में मिलेगा; कमर्शियल सिलेंडर पर भी भारी बढ़ोतरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

