Create your Account
Bihar Election Result 2025 : पोस्टल बैलेट में NDA की बढ़त, EVM खुलते ही मुकाबला हुआ तेज- 87 पर NDA, 59 पर महागठबंधन आगे
Bihar Election Result 2025 : पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना अब पूरी रफ्तार में चल रही है। शुरुआती एक घंटे में ही रुझानों ने चुनावी माहौल में जबरदस्त गर्माहट ला दी है। पोस्टल बैलेट से जहां NDA को मजबूत शुरुआत मिली, वहीं अब EVM के वोट खुलते ही कई सीटों पर मुकाबला और टकराव बढ़ गया है।
EVM रुझान: NDA 87 पर आगे, महागठबंधन 59 पर मजबूत-
नवीनतम रुझानों के मुताबिक, भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए 87 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दूसरी ओर राजद नेतृत्व वाला महागठबंधन 59 सीटों पर आगे चल रहा है। इसके अलावा 6 सीटों पर अन्य दल और निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त में हैं।
बीजेपी vs RJD: सीधा महामुकाबला, कांटे की टक्कर-
बड़े मुकाबले की बात करें तो BJP 49 सीटों पर और RJD 46 सीटों पर आगे चल रही है। दोनों पार्टियों के बीच यह क्लोज़ फाइट चुनाव की दिशा तय करने में निर्णायक साबित होगी। नीतीश कुमार की जदयू 33 सीटों पर बढ़त में है, जो NDA की ताकत को मजबूती दे रहा है।
तारापुर में सम्राट चौधरी पिछड़े-
सबसे बड़ा झटका तारापुर सीट से आया है, जहां उपमुख्यमंत्री और BJP उम्मीदवार सम्राट चौधरी शुरुआती राउंड में पीछे चल रहे हैं। यहां RJD के अरुण कुमार बढ़त बनाए हुए हैं।
तेजस्वी और तेजप्रताप का दम, दोनों सीटों पर आगे-
राघोपुर से तेजस्वी यादव NDA उम्मीदवार सतीश यादव पर बढ़त बनाए हुए हैं। महुआ से तेज प्रताप यादव भी आगे चल रहे हैं, जिससे RJD कैंप उत्साहित है।
अन्य बड़े रुझान:
अलीनगर: मैथिली ठाकुर आगे
मोकामा: अनंत सिंह ने बनाई बढ़त
रघुनाथपुर: ओसामा शहाब आगे
तारापुर: सम्राट चौधरी पीछे (नवीनतम रुझानों में बदलाव संभव)
बांकीपुर: बीजेपी के नितिन नवीन आगे
काराकाट: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पीछे
जैसे-जैसे EVM खुलेंगी, कई सीटों पर तस्वीर बदल सकती है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Related Posts
More News:
- 1. Hormuz Strait: होर्मुज पार कर गया LPG टैंकर ग्रीन सान्वी, भारतीय झंडे वाला सातवां टैंकर, जानें कब तक पहुंचेगा भारत
- 2. KKR vs SRH IPL 2026: रहाणे के स्ट्राइक रेट पर उठे सवाल, कप्तान ने दिया करारा जवाब, बोले- उनका अलग एजेंडा
- 3. Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाया, अशोक मित्तल लेंगे जगह
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समग्र क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का किया शुभारंभ, कहा- एनएसजी भारत का अभेद्य कवच
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

