Breaking News
Create your Account
MP News : गैस सिलेंडर के धमाकों से दहला गांव, 20 घर जलकर खाक, मची अफरा-तफरी
MP News : बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मोहदा गांव में अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 20 घर इसकी चपेट में आ गए और पूरा इलाका धुएं व लपटों से घिर गया। घटना के दौरान हालात तब और भयावह हो गए, जब आग की चपेट में आकर कई गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे।
जोरदार धमाकों से पूरा गांव दहल उठा और लोगों में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए ग्रामीण अपने घर छोड़कर बाहर भागते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग अचानक भड़की और कुछ ही मिनटों में बेकाबू हो गई। कई परिवार खाना बना रहे थे, तभी आग फैल गई और सिलेंडर ब्लास्ट होने लगे, जिससे नुकसान कई गुना बढ़ गया।
ग्रामीणों ने किसी तरह अपने परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और नुकसान का मंजर साफ देखा जा सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Breaking : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED ब्लास्ट, DRG इंस्पेक्टर समेत 3 जवान शहीद, एक घायल
- 2. Supreme Court Dismisses TMC Objection: सुप्रीम कोर्ट में TMC की आपत्ति खारिज, मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती नियमों के खिलाफ नहीं
- 3. Raghav Chaddha: पंजाब मुद्दे पर राष्ट्रपति से मिलेंगे राघव चड्ढा, राजनीतिक आरोपों से गरमाई सियासत
- 4. Saturday Horoscope: शनिवार के दिन किन राशियों पर मेहरबान होने वाले हैं शनिदेव, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

