Create your Account
Bihar Assembly chunav: महागठबंधन के डिप्टी सीएम फेस मुकेश सहनी हैं 8वीं पास, जानें कौन हैं सन ऑफ मल्लाह, कितनी है उनकी संपत्ति
- Pradeep Sharma
- 24 Oct, 2025
Bihar Assembly chunav: पटना। Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा के लिए विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को सीएम उम्मीदवार घोषित किया। इसी कड़ी में वीआईपी नेता मुकेश सहनी
Bihar Assembly chunav: पटना। Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा के लिए विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को सीएम उम्मीदवार घोषित किया। इसी कड़ी में वीआईपी नेता मुकेश सहनी को महागठबंधन का डिप्टी सीएम दावेदार भी बताया गया। मुकेश सहनी मल्लाह समुदाय से आते हैं, उन्हें ‘सन ऑफ मल्लाह’ के तौर पर भी जाना जाता रहा है।
Assembly chunav: मुकेश सहनी दरभंगा के सुपौल बाजार में जन्मे थे। उनके पिता जीतन सहनी एक सामान्य व्यवसायी थे। आर्थिक तंगी के कारण वे 19 वर्ष की उम्र में मुंबई पहुंचे, जहां उन्होंने एक कॉस्मेटिक स्टोर में सेल्समैन के रूप में काम शुरू कर दिया था। उन्होंने सेट डिजाइनिंग का क्षेत्र चुना और ‘मुकेश सिनेवर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की एक कंपनी भी बनाई।
Bihar Assembly chunav: मुकेश सहनी साल 2019 में वीआईपी ने महागठबंधन में शामिल हुए थे, 2020 में एनडीए में शामिल होकर नीतीश सरकार में पशुपालन मंत्री बने थे। साल 2022 में सरकार बदलने पर उन्हें पद से हटा दिया गया था। ऐसे में वो दोबारा महागठबंधन में चले गए थे। खास बात यह है कि वे जिस भी सरकार में रहे लगातार डिप्टी सीएम पद की मांग करते रहे, ताकि निषाद समाज को मजबूत प्रतिनिधित्व मिल सके।
Bihar Assembly chunav: 8वीं पास हैं मुकेश सहनी
दिलचस्प बात यह भी है कि विपक्षी गठबंधन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है। गठबंधन ने उन्हें ही सीएम उम्मीदवार भी बताया है। तेजस्वी यादव शिक्षा के मामले में अपने चुनावी हलफनामे के मुताबिक 9वीं फेल हैं। अब उन्हीं के डिप्टी सीएम फेस दावेदार मुकेश साहनी के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, वो 8वीं पास हैं।
Bihar Assembly chunav: 12 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक
मुकेश सहनी की संपत्ति की बात करें तो चुनावी हलफनामे के मुताबिक, 12.34 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सहनी के पास एक करोड़ 31 लाख 74 हजार 730 की चल संपत्ति है। इसके अलावा उनकी पत्नी 51 लाख की चल संपत्ति की मालकिन हैं। मुकेश सहनी पर 18.86 लाख का सरकारी कर्ज है। उनके पास कृषि भूमि नहीं हैं।
Bihar Assembly chunav: सहनी के पास गैर कृषि भूमि में मौजा अफजाला में बीस लाख के मूल्य की छह कठ्ठा 16 धुर जमीन है। उनके पास मुंबई में 6.22 करोड़ मूल्य के दो कमर्शियल बिल्डिंग हैं और मुंबई में ही दो फ्लैट भी हैं। कुल मिलाकतर मुकेश सहनी के पास 12 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
Bihar Assembly chunav: 15 सीटों में लड़ रही मुकेश सहनी की पार्टी
खास बात यह है कि 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे में मुकेश सहनी ने वीआईपी के लिए 30 सीटों की मांग की, अंततः 15 सीटें मिलीं। 23 अक्टूबर 2025 को महागठबंधन ने मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम फेस घोषित किया।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : गेहूँ खरीदी 9 अप्रैल से शुरू : CM डॉ. मोहन यादव ने किसानों और स्वयंसेवी संस्थाओं से वर्चुअल संवाद में व्यवस्था सुगम बनाने का दिया निर्देश
- 2. CG News: 15 साल की ममता सरकार से ऊब चुके हैं लोग: साय, झारग्राम में बीजेपी उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा- बंगाल में इस बार कमल खिलने को तैयार
- 3. Bengal Elections: बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मोदी, शाह,योगी, हिमंत बिस्वा सरमा सहित 40 नाम, देखें लिस्ट
- 4. UP News : स्कूल वैन में लगी आग, 5 बच्चे झुलसे; स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

