Create your Account
Ben Duckett: आईपीएल 2026 से बाहर हुए बेन डकेट, दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, लग सकता है दो साल का बैन
Ben Duckett: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने इस सीजन से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है। उन्हें पिछले साल मिनी नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब उन्होंने निजी कारणों से लीग से हटने का निर्णय लिया है। डकेट का कहना है कि वह इस समय परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं और लाल गेंद के क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना उनकी प्राथमिकता है।
Ben Duckett: डकेट ने इस फैसले पर खेद जताते हुए फ्रेंचाइजी से माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि नीलामी के दौरान वह इस अवसर को लेकर बेहद उत्साहित थे और दिल्ली जैसी टीम का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात थी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में उन्हें यह कठिन निर्णय लेना पड़ा।
Ben Duckett: आईपीएल के नियमों के अनुसार, बिना किसी वैध कारण के लीग से हटने वाले विदेशी खिलाड़ियों पर दो साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। ऐसे में डकेट पर 2027 और 2028 के सीजन से बाहर रहने का खतरा मंडरा रहा है। हाल के प्रदर्शन की बात करें तो डकेट एशेज सीरीज में संघर्ष करते नजर आए थे। उन्होंने पांच टेस्ट मैचों की 10 पारियों में 202 रन बनाए, जिसमें कोई अर्धशतक शामिल नहीं था।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में मध्यप्रदेश टूरिज्म़ इनफ्लुएंसर मीट का किया शुभारंभ, कहा- सोशल मीडिया बनी है युवाओं की सबसे बड़ी ताकत
- 2. MP Crime : रिश्तों का कत्ल, पिता-भाई ने मिलकर ली युवक की जान, एक महीने तक रची आत्महत्या की कहानी
- 3. IPL 2026 : अभिषेक शर्मा पर BCCI ने लगाया जुर्माना, मैच फीस का 25% कटा और मिला डिमेरिट पॉइंट, जानें वजह
- 4. Artemis II: अर्थ के ऑर्बिट से बाहर निकला ओरियन स्पेसक्राफ्ट, 54 साल बाद चांद के इतने करीब पहुंचेगा इंसाना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

