Create your Account
BCCI Schedule for 2026-27 Season: रोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, बीसीसीआई ने 2026-27 घरेलू सीजन का शेड्यूल किया जारी, 17 शहरों में खेले जाएंगे 22 मुकाबले, देखें कौनसे मैच में आएंगे नजर
BCCI Schedule for 2026-27 Season: नई दिल्ली: BCCI ने 2026-27 के घरेलू क्रिकेट सीजन का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस सीजन में भारतीय टीम कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी, जो देश के 17 अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे। यह सीजन सितंबर 2026 से शुरू होकर मार्च 2027 तक चलेगा और क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है। इस दौरान वेस्ट इंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, और ऑस्ट्रेलिया भारत का दौरा करेंगी।
वेस्टइंडीज से होगी शुरुआत
घरेलू सीजन का आगाज 27 सितंबर 2026 से वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा। इस दौरे में तीन वनडे मैच त्रिवेंद्रम (27 सितंबर), गुवाहाटी (30 सितंबर) और न्यू चंडीगढ़ (3 अक्टूबर) में खेले जाएंगे। इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी, जिसके मुकाबले लखनऊ (6 अक्टूबर), रांची (9 अक्टूबर), इंदौर (11 अक्टूबर), हैदराबाद (14 अक्टूबर) और बेंगलुरु (17 अक्टूबर) में आयोजित किए जाएंगे।
दिसंबर में श्रीलंका का दौरा
दिसंबर 2026 में श्रीलंका की टीम भारत आएगी। इस दौरान तीन वनडे मैच दिल्ली (13 दिसंबर), बेंगलुरु (16 दिसंबर) और अहमदाबाद (19 दिसंबर) में होंगे। वहीं, टी20 सीरीज के मुकाबले राजकोट (22 दिसंबर), कटक (24 दिसंबर) और पुणे (27 दिसंबर) में खेले जाएंगे।
जिम्बाब्वे के साथ वनडे सीरीज
नए साल की शुरुआत जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से होगी। तीन मैचों की यह सीरीज कोलकाता (3 जनवरी 2027), हैदराबाद (6 जनवरी) और मुंबई (9 जनवरी) में आयोजित की जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी टेस्ट सीरीज
इस सीजन ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। पहला टेस्ट नागपुर (21-25 जनवरी 2027), दूसरा चेन्नई (29 जनवरी-2 फरवरी), तीसरा गुवाहाटी (11-15 फरवरी), चौथा रांची (19-23 फरवरी) और अंतिम टेस्ट अहमदाबाद (27 फरवरी-3 मार्च) में खेला जाएगा।
यह पूरा घरेलू सीजन भारतीय टीम के लिए बेहद व्यस्त और चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। लगातार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के जरिए टीम को अपनी ताकत और रणनीति को परखने का अच्छा मौका मिलेगा, साथ ही आगामी बड़े टूर्नामेंट्स की तैयारी के लिए यह सीजन अहम साबित होगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : महुआ बीनने गया था ग्रामीण, दंतैल हाथी ने कुचलकर ली जान, इलाके में दहशत
- 2. CG Crime: हाइड्रोपोनिक गांजा बेचते 2 युवक गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में पहली बार सामने आया मामला, बड़े नेट वर्क का अंदेशा
- 3. Bengal Elections: अधीर रंजन चौधरी के प्रचार में हंगामा, कांग्रेस-TMC कार्यकर्ताओं में जमकर हाथापाई
- 4. MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में MP सड़क विकास निगम की बैठक: इंदौर-उज्जैन और उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड मार्ग का निर्माण अनुमोदित, पश्चिम भोपाल बायपास का नया एलाइनमेंट मंजूर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

