Create your Account
Ajmer Wonders Park: 11 करोड़ के सेवन वंडर्स पार्क पर चला बुलडोजर, सुप्रीम कोर्ट ने दिया था ये आदेश
Ajmer Wonders Park: अजमेर: आनासागर झील के किनारे स्थित सेवन वंडर पार्क को हटाने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई। अजमेर नगर निगम ने जेसीबी मशीनों के साथ विश्वप्रसिद्ध स्मारकों की प्रतिकृतियों को तोड़ना शुरू कर दिया। यह पार्क 2022 में अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 11.64 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने छह महीने पहले इसे वेटलैंड नियमों का उल्लंघन मानते हुए 17 सितंबर तक हटाने का आदेश दिया था।
Ajmer Wonders Park: पार्क में ताजमहल, एफिल टावर, पीसा की मीनार, गीजा का पिरामिड, रोम का कोलोजियम, क्राइस्ट द रिडीमर और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की प्रतिकृतियां थीं, जिसमें से स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी मार्च 2025 में हटा दी गई थी। यह पार्क पर्यटकों और शादी की शूटिंग के लिए लोकप्रिय था।
Ajmer Wonders Park: 2023 में अशोक मलिक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी ने सुनवाई की। याचिका में इसे डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण बताया गया। कोर्ट ने पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आधार पर पार्क हटाने का आदेश दिया।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : लापता दो मासूमों के शव तालाब में मिले, गांव में पसरा सन्नाटा
- 2. Horoscope: हनुमान जन्मोत्सव के दिन इन राशियों पर होगी संकट मोचन की कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 3. CG News : जंगल में दो दोस्तों की रहस्यमयी मौत, एक ही पेड़ पर लटके मिले दोनों के शव, जांच में जुटी पुलिस
- 4. Bengal Elections: मालदा कांड का मास्टरमाइंड बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, बंग्लादेश भागने से पहले CID दबोचा लिया, आज पहुंचेगी एनआईए
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

