Create your Account
Air India: A350 में तकनीकी गड़बड़ी: लंदन जा रही एअर इंडिया फ्लाइट 7 घंटे बाद दिल्ली वापस लौटी
Air India: नई दिल्ली: एअर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में गुरुवार को तकनीकी गड़बड़ी सामने आने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई उड़ान AI111 को उड़ान भरने के कुछ घंटों बाद ही बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौटना पड़ा। इस घटना ने एक बार फिर एयरलाइन के विमानों की तकनीकी स्थिति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Air India: मिली जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट गुरुवार सुबह करीब 6 बजे दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हुई थी। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, विमान लगभग चार घंटे तक उड़ान भरने के बाद सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में पहुंच चुका था, तभी तकनीकी समस्या के संकेत मिलने लगे। यात्रियों द्वारा विमान के अंदर असामान्य आवाजें सुने जाने की भी सूचना है, जिसके बाद पायलट ने एहतियातन विमान को वापस दिल्ली मोड़ने का फैसला लिया।
Air India: करीब सात घंटे हवा में रहने के बाद यह विमान दोपहर लगभग 12:30 बजे सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि संदिग्ध तकनीकी खराबी के चलते यह निर्णय लिया गया और विमान की विस्तृत जांच की जा रही है। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताते हुए उन्हें जल्द वैकल्पिक व्यवस्था से लंदन भेजने का आश्वासन दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Delhi Earthquake : दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग
- 2. RCB vs CSK IPL 2026: चेन्नई ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी बेंगलुरु, देखें प्लेइंग 11 समेत पिच और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
- 3. MP Crime : रिश्तों का कत्ल, पिता-भाई ने मिलकर ली युवक की जान, एक महीने तक रची आत्महत्या की कहानी
- 4. CG Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने ही जेठ के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, तीन गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

