Create your Account
Udaypur Files: उदयपुर फाइल्स रिलीज के बाद मचा हड़कंप, प्रोड्यूसर अमित जानी को जान से मारने की धमकी
Udaypur Files: मुंबई/उदयपुर। Amit Jani Death Threats: लंबे विवादों और कानूनी अड़चनों के बाद आखिरकार 8 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘उदयपुर फाइल्स’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। फिल्म की रिलीज के महज एक दिन बाद ही इसके प्रोड्यूसर अमित जानी को जान से मारने की धमकियां मिलने लगी हैं। खुद अमित जानी ने सोशल मीडिया के जरिए इस मामले का खुलासा करते हुए नोएडा पुलिस को शिकायत सौंपी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Udaypur Files: दरअसल, अमित जानी ने ट्वीट में बताया कि उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर (+971566707310) से लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, आज बम से उड़ाने, गोली मारने और गाली-गलौज की धमकी दी गई। कॉल करने वाला खुद को बिहार का रहने वाला और नाम मोहम्मद तबरेज बता रहा है। इस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इसे गिरफ्तार किया जाए।
Udaypur Files: अमित जानी ने नोएगा पुलिस से की शिकायत* इसके बाद अमित जानी ने नोएडा पुलिस को एक लिखित शिकायत भी दी। शिकायत के मुताबिक, 1:03 बजे और 1:06 बजे उनके निजी नंबर (9760000004) पर यह कॉल आया। कॉल करने वाले ने आरोप लगाया कि ‘उदयपुर फाइल्स’ में पैगंबर मोहम्मद का गलत चित्रण और अपमान किया गया है। उसने धमकी दी कि, “तुझे कार सहित बम से उड़ा देंगे और जिंदा दफना देंगे।”
Related Posts
More News:
- 1. MP High Court का बड़ा फैसला : दूसरे राज्य के OBC प्रमाण-पत्र पर मध्य प्रदेश में नहीं मिलेगा आरक्षण
- 2. BJP Kerala Manifesto 2026: केरल में भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी, महिलाओं को 2500 रुपए मासिक सहायता, मुफ्त गैस सिलेंडर और हाई-स्पीड रेल, देखें वादों का पिटारा
- 3. GT vs RR IPL 2026: जुरेल-यशस्वी ने खेली ताबड़तोड़ पारियां, राजस्थान ने गुजरात को दिया 211 रनों का टारगेट
- 4. CG News : 95% जली हालत में मिली अज्ञात युवती, गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज रेफर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

