Top
Begin typing your search above and press enter to search.

नकली नोट बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे...

आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है।

नकली नोट बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे...
X

Mumbai News : मुंबई। मुंबई पुलिस ने सोमवार को नकली नोट बनाने और बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 500 और 200 रुपये के नकली नोट भी बरामद किए हैं। भायखला थाने में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चिमाजी अधव ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग नकली नोटों की डिलीवरी करने के लिए मुंबई आने वाले हैं। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और तीन लोगों को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया।

Mumbai News : उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 16 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस दौरान जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने पालघर जिले में एक घर किराए पर लिया था, जहां वे पेंटिंग का काम करते थे। पुलिस ने जब सर्च अभियान चलाया तो नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण जब्त किए। इनमें लैपटॉप, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन और आरबीआई के स्टीकर शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा नकली नोट बनाने के बाद इन्हें बाजार में प्रसारित किया जा रहा था।

Mumbai News : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमरान बलबाले, यासीन शेख, भीम बडेला और नीरज वेखंडे के रूप में हुई है। ये चारों आरोपी अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि इन आरोपियों ने नकली नोट और कहां-कहां चलाए हैं। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire