Breaking News
Create your Account
WhatsApp: व्हाट्सएप ने लॉन्च किया पासकी फीचर: चैट बैकअप अब पासवर्ड-फ्री और सुपर सिक्योर
WhatsApp: नई दिल्ली: मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप (WhatsApp) ने यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत करने के लिए नया 'पासकी' फीचर पेश किया है। अब एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट बैकअप को सुरक्षित रखने के लिए 64-डिजिट की जटिल की या मुश्किल पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह फीचर भारत सहित वैश्विक स्तर पर रोलआउट होना शुरू हो गया है, जहां करोड़ों यूजर्स व्हाट्सएप पर पर्सनल और प्रोफेशनल चैट्स के लिए निर्भर हैं।
WhatsApp: पहले, गूगल ड्राइव या आईक्लाउड पर एन्क्रिप्टेड बैकअप लेने के लिए अलग से पासवर्ड सेट करना पड़ता था। पासवर्ड भूलने पर बैकअप रिकवर करना लगभग असंभव हो जाता था। लेकिन अब पासकी फीचर बैकअप को सीधे डिवाइस की बायोमेट्रिक सिक्योरिटी (फिंगरप्रिंट, फेस आईडी) या स्क्रीन लॉक से जोड़ देगा। यूजर्स को अतिरिक्त पासवर्ड बनाने या याद रखने की कोई झंझट नहीं रहेगी।
WhatsApp: व्हाट्सएप का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पहले से ही सुनिश्चित करता है कि मैसेज और कॉल सिर्फ भेजने वाले और प्राप्तकर्ता ही देख सकें-व्हाट्सएप भी नहीं। नया फीचर इस सुरक्षा को और आसान बनाता है। बैकअप रिस्टोर करते समय बस एक टैप या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से काम हो जाएगा।
WhatsApp: ऐसे एक्टिवेट करें फीचर:-
-व्हाट्सएप खोलें
- Settings पर जाए
- Chats पर टैप करें
- Chat Backup ऑप्शन चुनें।
-'End-to-end Encrypted Backup' को ऑन करें।
-डिवाइस की सिक्योरिटी (फिंगरप्रिंट/फेस आईडी) से कनेक्ट करें।
मेटा का दावा है कि यह फीचर प्राइवेसी और यूजर अनुभव को अगले स्तर पर ले जाएगा। जल्द ही सभी एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स को उपलब्ध होगा।
Related Posts
More News:
- 1. Bengal Assembly Elections: डायमंड हार्बर के एक पोलिंग बूथ पर रोकी गई वोटिंग, 15 बूथों पर दोबारा मतदान जारी
- 2. MP में मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा : MBBS की 700 और PG की 1073 सीटें बढ़ाने की तैयारी, NMC को भेजा प्रस्ताव
- 3. CG Weather News : झुलसाती गर्मी पर लगा ब्रेक, अब बदलेगा मौसम का मिज़ाज, अगले 3 दिन में तापमान गिरेगा
- 4. IPL 2026 Playoff Race : चेन्नई की जीत से मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ उम्मीदें लगभग खत्म, अब बस इस तरह प्लेऑफ में कर सकती है क्वालीफाई MI
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

